Kaun Banega Crorepati: शो में पहली बार होगा ऐसा, जब 1-1 करोड़ के सवाल का जवाब देंगे कंटेस्टेंट
Kaun Banega Crorepati कौन बनेगा करोड़पति में इस हफ्ते कुछ ऐसा होना वाला है जो अब तक कभी नहीं हुआ। इस हफ्ते के नहीं बल्कि दो लोग एक करोड़ के सवाल का सामना करेंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में इस हफ्ते कुछ ऐसा होना वाला है जो अब तक कभी नहीं हुआ। इस हफ्ते के नहीं बल्कि दो लोग एक करोड़ के सवाल का सामना करेंगे। इससे पहले एक महिला कंटेस्टेंट एक करोड़ के सावल तक पहुंची थीं, लेकिन सवाल का जवाब नहीं पता होने के चलते उन्होंने शो से क्विट कर दिया था।
अब इस हफ्ते दो लोग इस पड़ाव तक पहुंचेंगे। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को जरिए इस बात की जानकारी दी है। चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें दोनों कंटेस्टें की झलक दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए चैनल ने कैप्शन में लिखा है, तैयार रहिए, केबीसी में एक बहुत दिलचस्प हफ्त के लिए। इस हफ्ते ना सिर्फ एक बल्कि दो हॉट सीट कंटेस्टेंट एक करोड़ के प्रशन के लिए खेलेंगे। क्या वो सवाल का जवाब दे पाएंगे?
अब देखना ये होगा कि क्या दोनों ही इस कुर्सी से करोड़पति बनकर उंठेंगे? या कोई एक? या करोड़पति बनने से पहले ही किसी का सफर अधूरा रहा जाएगा। इस बात का पता आपको अपकमिंग एपिसोड्स में देखने के बाद चलेगा।