KBC: इन 14 सवालों का जवाब देकर चरणा गुप्ता ने जीते 50 लाख रुपये, आप दे पाएंगे जवाब?
Kaun Banega Crorepati कौन बनेगा करोड़पति के सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में चरणा गुप्ता ने 50 लाख रुपये जीते। (फोटो- Sony)
नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति सीजन-11 अब धीरे-धीरे इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। अभी तक शो के गेम में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था और किसी भी प्रतिभागी ने 12 लाख रुपये से ज्यादा नहीं जीते थे। हालांकि, सोमवार को हॉट सीट पर बैठी चरणा गुप्ता ने अच्छा खेला और वो एक करोड़ रुपये तक के सवाल तक पहुंची, लेकिन वो 50 लाख रुपये जीत पाई। जानते हैं उनसे कौन-कौन से सवाल पूछे गए थे, जिससे उन्होंने 50 लाख रुपये जीत लिए...
सवाल 1- इस कहावत को पूरा करें, जंगल में __ नाचा किसने देखा?
सही जवाब- मोर
सवाल 2- इनमें से कौनसी धातु चुंबक से आकर्षित होती है?
सही जवाब- लोहा
सवाल 3- इनमें सो कौनसा फल पानी में उगता है?
सही जवाब- सिंघाड़ा
सवाल 4- एक ऑडियो क्लिप सुनाई गई, जिसमें कौनसा वाद्ययंत्र है?
सही जवाब- माउथ आर्गन
सवाल 5- भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति को 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया?
सही जवाब- प्रणब मुखर्जी
सवाल 6- कौनसी हिंदी फिल्म वास्तविक जीवन के एक डकैत के बारे में है?
सही जवाब- पान सिंह तोमर
सवाल 7- कौनसा रोग विटामिन की कमी से नहीं होता?
सही जवाब- घेंघा
सवाल 8- कौनसी ऐतिहासिक शख्सियत का जन्म सबसे पहले हुआ?
सही जवाब- सिकंदर महान
सवाल 9- एक फिल्म दिखाई गई... और सवाल था- फिल्म किस ओलंपिक खेल पर आधारित है?
सही जवाब- हॉकी
सवाल 10- महाभारत के अनुसार कौन राजा शांतनु के पुत्र नहीं थे?
सही जवाब- विदुर
सवाल 11- इसरो मिशन चंद्रयान-2 के लैन्डर का नाम क्या रखा गया है?
सही जवाब- विक्रम
सवाल 12- मार्च 2019 में, जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष भारत में कौनसा पद ग्रहण करने वाले पहले व्यक्ति बने?
सही जवाब- लोकपाल
सवाल 13- हिंदी साहित्य की छायावाद काव्यधार के कौनसे कवि ने बहुत ही छोटी से उम्र में ही कलाधर उपनाम से कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी?
सही जवाब- जयशंकर प्रसाद
सवाल 14- बॉम्बे, कलकत्ता और मद्रास विश्वविद्यालयों की स्थापना किस गवर्नर-जनरल के अधीन की गई थी?
सही जवाब- लॉर्ड कैनिंग
बता दें कि चरणा गुप्ता 14 सवाल के जवाब दे पाई और जब 1 करोड़ का सवाल पूछा गया तो उन्हें उसका जवाब नहीं पता था और उन्होंने गेम को क्विट करने का फैसला किया और 50 लाख रुपये जीतकर खेल से बाहर हुईं।