विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KBC 15 के मंच पर जाकिर खान ने यादगार बनाई अमिताभ बच्चन के साथ मुलाकत, सुनाई ऐसी शायरी मंत्रमुग्ध हुए बिग बी

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 26 Sep 2023 01:19 PM (IST)

Kaun Banega Crorepati 15 टीवी के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के हालिया एपिसोड में दो खाम गेस्ट ...और पढ़ें

Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati 15, Instagram
Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati 15, Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 एक बार इतिहास दोहरा रहा है। शो के हर एपिसोड को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। केबीसी 15 का हालिया एपिसोड भी बेहद खास रहा, क्योंकि शो में स्टैंड- अप कॉमेडियन जाकिर खान और पटना के पॉपुलर खान सर ने हिस्सा लिया।

कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने जाकिर हुसैन और खान सर का बराबर साथ दिया। खान सर ने बिग बी को फिजिक्स पढ़ाया, तो वहीं जाकिर खान ने उन्हें अपनी शेरो- शायरी से इम्प्रेस किया।

यह भी पढ़ें- KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे पटना के खान सर, अमिताभ बच्चन को पढ़ाई ऐसी फिजिक्स, हैरत में पड़े बिग बी

पूरा हुआ जाकिर के बचपन का सपना

जाकिर खान ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होना उनका बचपन का सपना, जो अब पूरा हो गया। केबीसी 15 से जाकिर हुसैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिग बी को सख्त लौंडे का कॉन्सेप्ट और अपनी खूबसूरत शायरी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बिग बी को समझाया सख्त लौंडा का कॉन्सेप्ट

केबीसी 15 में  जाकिर खान की एंट्री के साथ ही ऑडियंस ने उन्हें सख्त लौंडा कमेंट के साथ वेलकम किया। इस पर अमिताभ बच्चन ने पूछा- ये क्या है। जाकिर ने बिग बी को समझाते हुए कहा, सर ये एक आंदोलन है। जैसे आपका डायलॉग है, हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू हो जाती है, तो जहां वो लाइन खत्म होती है, वहां हम जैसे लोग स्टार्ट होते हैं।

बिग बी को सुनाई शायरी

जाकिर हुसैन ने इसके बाद अमिताभ बच्चन के रिक्वेस्ट करने पर एक शायरी भी सुनाई और समा बांध दिया। बिग बी जाकिर की शायरी से बेहद खुश हुए हैं। बता दें कि खान सर और जाकिर खान ने कौन बनेगा करोड़पति में जीती हुई रकम चैरिटी में दी।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

जाकिर खान की कहानी

केबीसी 15 के मंच पर जाकिर खान ने अमिताभ बच्चन को अपनी कहानी भी सुनाई। उन्होंने होस्ट को बताया कि दिल्ली में उन्होंने दिल्ली में 3 साल बिताए और उस वक्त उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। इस दौरान उनके दोस्त ने उनका बराबर साथ दिया, जिसके साथ जाकिर रहते थे। 

यह भी पढ़ें- KBC 15: सात करोड़ जीतने से चूका ये कंटेस्टेंट, जवाब आते हुए भी किया क्विट, बिग बी बोले- 'खेल जाते तो जीत जाते'