Move to Jagran APP

KBC 14 Registrations Question 4: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा है अमिताभ बच्चन का चौथा सवाल, क्या आपको पता है इसका सही जवाब?

इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आप सोनी लिव ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते तो फोन मेसेज पर भी जवाब दे सकते हैं। 509093 इस नंबर पर भी KBC के साथ अपना सही जवाब और उम्र लिखकर भेज सकते है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 13 Apr 2022 01:24 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2022 01:25 PM (IST)
KBC 14 Registrations Question 4: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा है अमिताभ बच्चन का चौथा सवाल, क्या आपको पता है इसका सही जवाब?
Photo Credit : Amitabh Bachchan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। KBC 14 Registrations Question 4: टीवी का फेमस सवाल-जवाब शो यानी 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 14 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। केबीसी ने अबतक न जानें कितने लोगों के न सिर्फ सपनों को पूरा किया है बल्कि उन्हें मालामाल भी बनाया है। महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इसी के साथ ही बिग बी ने अपना चौथा सवाल भी पूछ लिया है। केबीसी का ये चौथा सवाल 'स्वतंत्रता आंदोलन' से जुड़ा हुआ है। वहीं आगर आप भी बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठकर अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन में पूछे गए इस चौथे सवाल का सही उत्तर दें। साथ ही जानें अप्लाई करने का तरीका।

loksabha election banner

'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट यानी अमिताभ बच्चन ने 14वें सीजन कर अपना चौथा सवाल पूछ लिया है। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आपके पास 13 अप्रैल रात 9 बजे तक का ही समय है। सही जवाब देने के साथ ही आप अगले राउंड के लिए भी क्वालीफाई कर लेंगे। चौथे सवाल में बिग बी ने दर्शकों से 'स्वतंत्रता आंदोलन' से जुड़ा प्रश्न पूछा है।

सवाल - 4 फरवरी 2022 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित किस घटना के 100 वर्ष पूरे हुए?

A. चंपारण सत्याग्रह

B. जलियांवाला बाग़ हत्याकांड

C. चौरी चौरा कांड

D. गांधीजी का भारत लौटना

इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन 'C' यानी 'चौरी चौरा कांड'।

आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आप सोनी लिव ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते तो फोन मेसेज पर भी जवाब दे सकते हैं। 509093 इस नंबर पर भी KBC के साथ अपना सही जवाब और उम्र लिखकर भेज सकते है। 'कौन बनेगा करोड़पति 14' शो में शामिल होने के लिए आपको इस सवाल का जवाब आज रात 9 बजे से पहले देना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.