Move to Jagran APP

KBC 13: एक करोड़ के सवाल पर प्रांशु त्रिपाठी ने किया​ क्विट, जीते 50 लाख रुपए, क्या आपको पता है इसका सही जवाब?

प्रांशु त्रिपाठी ने अपने ज्ञान से न सिर्फ देर्शकों के बल्कि बिग बी को भी हैराान किया। प्रांशु ने एक के बाद एक जिस तरह से पूछे गए हर प्रश्न का उत्तर समझदारी से दिया वो वाकई काफी शानदार था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:50 AM (IST)
KBC 13: एक करोड़ के सवाल पर प्रांशु त्रिपाठी ने किया​ क्विट, जीते 50 लाख रुपए, क्या आपको पता है इसका सही जवाब?
Photo Credit : sonytvofficial Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'कौन बनेगा करोड़पति 13' को लेकर लगातार दर्शकों में क्रेज बना हुआ है। शो का हर एपिसोड काफी खास होता है। वहीं महानायक की शो में मोजूदगी हर बार चार चांद लगाती है। कल यानी गुरुवार के केबीसी का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। शो के कंटेस्टेंट प्रांशु त्रिपाठी ने अपने ज्ञान से न सिर्फ देर्शकों के बल्कि बिग बी को भी हैराान किया। प्रांशु ने एक के बाद एक जिस तरह से पूछे गए हर प्रश्न का उत्तर समझदारी से दिया वो वाकई काफी शानदार था। प्रांशु एक करोड़ तक के सवाल तक पहुंच गए थे लेकिन सही जवाब पता न होने के कारण उन्होंने रिस्क नहीं लिया और शो से क्विट करने का फैसला लिया। बावजूद इसके प्रांशु शो से 50 लाख की भारी रकम जीतकर गए हैं। आइए जानते हैं क्या था वो एक करोड़ का सवाल जिसका जवाब प्रांशु को नहीं पता था...

loksabha election banner

एक करोड़ का सवाल...

सवाल: शाही 'जहाज गंज' एक सवाई किस भारतीय शासक की संपत्ति थी, जिस ब्रिटिश समुद्री डाकू हेनरी एब्री ने लूटा था।

ये रहे ऑपशन...

A: टीपू सुल्तान

B: हैदर अली

C: औरंगजेब

D: बाजीराव द्वितीय

इस सवाल का सही जवाब 'औरंगजेब' है। लेकिन प्रांशु को सही जवाब नहीं पता था। खेल के नियमों के अनुसार कंटेस्टेंट को शो छोड़ने से पहले एक ऑपशन चुनना होता है। ऐसे में प्रांशु ने टीपू सुल्तान को चुना था जो कि गलत था।

आपको बता दें कि खेल के दौरान बिग बी ने कंटेस्टेंट प्रांशु त्रिपाठी की लाइव वीडियो कॉल पर क्रिकेटर रोहित शर्मा से बात कराई। रोहित को देखते ही प्रांशु भावुक हो उठे। रोहित को देखते ही प्रांशु सर सर... कह के बोलते हैं। इसके बाद रोहित प्रांशु से कहते हैं कि कैसे हैं आप लेकिन उनकी आवाज नहीं निकलती है। इसके बाद बिग बी प्रांशु से कहते हैं कि अब बात कीजिए। इस पर प्रांशु कहते हैं भगवान से भी कोई बात करता है। इसके बाद रोहित कहते हैं कि हम आशा करते हैं कि आप जीतकर जाएं। वहीं रोहित ने प्रांशु को अपना क्रिकेट खेलने वाला दस्ताना भी गिफ्ट में दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.