KBC 13: 12 लाख, 50 हजार के इस सवाल पर चाइल्ड स्पेशलिस्ट संचाली चक्रवर्ती ने किया क्विट, क्या आपको पता है इसका सही जवाब?
कौन बनेगा करोड़पति में गेम के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन ने संचाली चक्रवर्ती से कई सारे सवाल पूछे जिनमें एंटरटेनमेंट और पौराणिक कथाओं सहित कई सवाल शामिल थे। इन्हीं सवालों में से एक बिग बी की फिल्म सात हिंदुस्तानी से जुड़ा भी था।
नई दिल्ली, जेएनएन। KBC 13: टीवी का फेमस क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लोगों को मालामाल बनाने वाले केबीसी का 13वां सीजन भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में हर दिन देश के कोने कोने से कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। वहीं शो के होस्ट सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स का मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वह हॉट सीट पर बैठकर कंटेस्टेंट से सवाल जवाब के साथ की उनकी और अपनी निजी जिंदगी के कई किस्से भी शेयर करते हैं। केबीसी के सीजन 13 से अबतक कई कंटेस्टेंट काफी धनराशि जीतकर जा चुके हैं। वहीं सोमवार को कुल तीन कंटेस्टेंट्स संचाली चक्रवर्ती, दीप्ति तुपे और प्रसाद सुभाष मेनकुदले को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। इन तीनों में सबसे ज्यादा धनराशि संचाली चक्रवर्ती नरे जीती। संचाली ने 6 लाख, 40 हजार रुपये अपने नाम किए।
View this post on Instagram
'कौन बनेगा करोड़पति' में गेम के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन ने संचाली चक्रवर्ती से कई सारे सवाल पूछे जिनमें एंटरटेनमेंट और पौराणिक कथाओं सहित कई सवाल शामिल थे। इन्हीं सवालों में से एक बिग बी की फिल्म से जुड़ा भी था। ये सवाल था उनकी साल 1969 में आई फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' का। बिग बी ने प्रश्न पूछा था, 1969 की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के निर्माता, निर्देशक और कहानीकार कौन थे?' इस सलवा का सही उत्तर ख्वाजा अहमद अब्बास था।
आपको बता दें कि कंटेस्टेंट संचाली चक्रवती से इसके बाद 12 लाख, 50 हजार रुपए का सवाल पूछा गया जिसका जवाब का सही जवाब नहीं दे सकीं। इसी सवाल पर उन्होंने शो को क्विट करने का फैसला लिया। उनके पास इस सवाल पर कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। आइए जानते हैं 12 लाख, 50 हजार का सवाल...
ये है वो सवाल...
प्रश्न: सबसे पहली बार किसी महिला को किस वर्ष नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
ये रहे ऑप्शन:
A. 1903
B. 1905
C. 1910
D. 1911
सही उत्तर : A. 1903
आकपो बता दें कि कंटेस्टेंट कोलाकात की संचाली को सही जवाब पता ना होने की वजह से शो को क्विट करना पड़ा। हलांकि वह 6 लाख, 40 हजार जीतकर गईं। बता दें क संचाली पेशे से एक सरकारी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपना एमबीबीएस और पीडियाट्रिक्स में 3 साल का रेजिडेंसी प्रोग्राम पूरा किया है।