Move to Jagran APP

KBC 12 : 50 लाख के इस सवाल पर विवेक कुमार ने छोड़ा शो, नहीं पता था सही जवाब… क्या आपको पता है?

‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में बुधवार को रोलओवर कंटेस्टेंट विवेक कुमार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे। विवेक ने मंगलवार यानी 5 जनवरी के एपिसोड में तीन लाइफ लाइन की मदद से 1 लाख 20 हज़ार रुपए जीत लिए थे।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 11:33 AM (IST)
KBC 12 : 50 लाख के इस सवाल पर विवेक कुमार ने छोड़ा शो, नहीं पता था सही जवाब… क्या आपको पता है?
Photo credit - Sony TV instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी के सबसे चर्चिच शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में बुधवार को रोलओवर कंटेस्टेंट विवेक कुमार, अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे। विवेक ने मंगलवार यानी 5 जनवरी के एपिसोड में तीन लाइफ लाइन की मदद से 1 लाख 20 हज़ार रुपए जीत लिए थे। अब कल यानी 6 जनवरी को उन्होंने 25 लाख रुपए के सवाल से अपने गेम की शुरुआत की। हालांकि बुधवार को विवेक का खेल ज्यादा लंबा नहीं चल सका और वो 25 लाख रुपए लेकर ही घर चल गए।

loksabha election banner

विवेक के सामने 50 लाख रुपए जीतने के लिए नौसेना से जुड़ा एक सवाल आया जिसका जवाब उन्हें नहीं पता था। इस वजह से उन्होंने गेम छोड़ देना ही बेहतर समझा। विवेक के सामने जो सवाल रखा गया था वो था, ‘नौसेना के किस ऑपरेशन के याद स्वरूप भारत में 4 दिसंबर को हर वर्ष नौसेना दिवस मनाया जाता है?’ इस सवाल के चार ऑप्शन्स थे

A. ऑपरेशन ट्राइडेंट

B. ऑपरेशन कैक्टस

C. ऑपरेशन विजय

D. ऑपरेशन पायथन 

विवेक को इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था इसलिए उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया और 25 लाख रुपए लेकर घर चले गए। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का सही जवाब बताया- जो था ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.