KBC 2020 Registration: तीसरा सवाल जुड़ा है भारत के केंद्र शासित प्रदेश से, सही उत्तर देकर पहुंचे हॉट सीट पर
KBC 2020 Registration अमिताभ बच्चन के पूछे गए इस सवाल का जवाब आपको कल रात (13 मई) 9 बजे से पहले देना होगा। इसका उत्तर आप SMS और SonyLIV ऐप के जरिए भी दे सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 12: महानायक अमिताभ बच्चन फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। सोनी टीवी पर आने वाले इस सीरियल को लेकर दर्शकों में क्रेज देखने को मिल रहा है। शो के प्रोमो शूट किए जा रहे हैं, इस दौरान शो में भाग लेने के लिए दर्शकों के सामने सवाल आना भी शुरू हो गए हैं। शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बिग बी के पूछे हुए सवालों के जवाब देकर आप हॉट सीट पर पहुंच सकते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर दो सवाल पहले पूछे जा चुके हैं। वहीं अब तीसरा सवाल भी सामने आ चुका है।
KBC ka manch kar raha hai aapka intezaar. Yeh raha #KBC12 registrations ka teesra sawaal. Register karne ke liye download kijiye Sony LIV app ya aap humein jawaab SMS bhi kar sakte hain. Iss sawaal ka jawaab aap de sakte hai 12 May raat 9 baje tak. @SrBachchan @SonyTV pic.twitter.com/PNVtb9z8QD
— sonyliv (@SonyLIV) May 11, 2020
अमिताभ बच्चन ने दर्शकों से तीसरा सवाल ये पूछा- दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र शासित प्रदेश का गठन किया गया
a. दमन और दीव
b. लक्षद्वीप
c. कच्छ
d. मिनिकॉय द्वीप
अमिताभ बच्चन के पूछे गए इस सवाल का जवाब आपको कल रात (13 मई) 9 बजे से पहले देना होगा। इसका उत्तर आप SMS और SonyLIV ऐप के जरिए भी दे सकते हैं। एसएमएस के जरिए जवाब देने के लिए KBC{space}आपका जवाब (A,B,C or D) {space} उम्र {space} लिंग (पुरुष के लिए M, महिला के लिए F और अन्य के लिए O) लिखकर 509093 पर भेज दें और अगर आप सोनी लिव ऐप से जवाब देना चाहते हैं तो पहले ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें इसके बाद अपना नाम, उम्र और सही जवाब लिखकर भेज दें। जिसका जवाब सही होगा उसे कम्प्यूटर द्वारा चुना जाएगा और अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला सवाल कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ था वही रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरा सवाल आयुष्मान खुराना की हिट फिल्म बाला से पूछा गया था। लॉकडाउन के बीच केबीसी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।