KBC 12: 12 लाख 50 हज़ार रुपए जीतकर गईं अमृता त्रिवेदी को नहीं पता था इस सवाल का जवाब, क्या आप जानते हैं?
‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में 5 जनवरी को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं मध्य प्रदेश से आईं रोलओवर कंटेस्टेंट अमृता त्रिवेदी। अमृता ने अपन खेल की शुरुआत में पहली ही प्रश्न पर लाइफलाइ ले ली थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में 5 जनवरी को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं मध्य प्रदेश से आईं रोलओवर कंटेस्टेंट अमृता त्रिवेदी। अमृता ने अपन खेल की शुरुआत में पहली ही प्रश्न पर लाइफलाइ ले ली थी, हालांकि बात में अमृता ने काफी अच्छा गेम खेला और अपने साथ अमृता 12 लाख 50 हजार रुपए जीतकर घर लौटीं।
अमृता के सामने 25 लाख रुपए का सवाल भी रखा गया था जो कि ओलंपिक से जुड़ा था। अमृता को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए उन्होंने रिस्क लेने की बजाय गेम को क्विट करना बेहतर समझा। कंटेस्टेंट के सामने 25 लाख रुपए का जो सवाल रखा गया था वो था, ‘ओलंपिक में इनमें से किस खेल के टीम इवेंट में दक्षिण कोरियाई महिला टीम ने 1988 में सियोल में इसके आरंभ वर्ष से लेकर अभी तक सभी स्वर्ण पदक जीते हैं?’
ऑप्शन्स-
A.फेंसिंग
B.तायकांडो
C.जूडो
D.तीरंदाजी।
इस सवाल का सही जवाब था ‘तीरंदाजी’। लेकिन अमृता को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसलिए 12 लाख 50 हजार जीतकर उन्होंने गेम क्विट कर दिया।
अमृता के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे तेज़ जवाब देकर हॉटसीट पर पहुंचे विवेक कुमार। विवेक राजस्थान के हैं लेकिन फिलहाल वो मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस कॉन्सटेबल की पद पर कार्यरत हैं। 5 जनवरी के एपिसोड में विवेक हॉट सीट पर तो पहुंचगए लेकिन ज्यादा देर गेम नहीं खेल पाए और हूटर बच गया। हालांकि समय समाप्ति की घोषणा तक विवेक ने पांच सवालों का सही जवाब दे दिए थे। अब आगे का गेम वो आज खेलेंगे।
मिलने वाला है चौथा करोड़पति : ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ को उसका चौथा करोड़पति मिलने वाला है, और तारीफ की बात ये है कि 'केबीसी 12' की चौथी करोड़पति भी एक महिला होंगी। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसाड का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें सीज़न की चौथी करोड़पति नज़र आ रही हैं जिनका नाम है डॉक्टर नेहा शाह। नेहा शाह से पहले अनुपा दास, नाज़िया नसीम और आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा 1 करोड़ रुपए जीत चुकी हैं।