Move to Jagran APP

KBC 2020: प्रिया कुमारी ने 50 लाख के सवाल पर किया क्विट, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

प्रिया कौर ने केबीसी के सभी सवालों के जवाब बड़ी ही समझादी के साथ दिया। लेकिन वह 25 लाख के सवाल पर अटक गईं। प्रिया का 25 लाख से जुड़ा ये सवाल स्पोर्ट्स से जुड़ा हुआ था। इसके लिए उन्होंने दो लाइफ लाइन का प्रयोग किया।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 11:03 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 01:27 PM (IST)
KBC 2020:  प्रिया कुमारी ने 50 लाख के सवाल पर किया क्विट, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?
Kaun Banega Crorepati 12 Amitabh Bachchan Show KBC Priya Kour Quit Show On 50 Lakh Question

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का फेसम क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' का ये पूरा हफ्रता काफी दिलचस्प रहा। अमिताभ बच्चन होस्टेट इस शो में स्टूडेंट स्पेशल वीक चल रहा है। ये वीक अबतक का सबसे दिलचस्प बना हुआ है। इस ‘स्टूडेंट स्पेशल' एपिसोड में देश के कोने-.कोने से आए नन्हें उस्ताद अपने ज्ञान का जो प्रदर्शन कर रहे हैं वो वाकई काबिले तारीफ है। उनके खेल से न सिर्फ बिग बी सहित दर्शक भी काफी हैरान हैं। वहीं शुक्रवार को ‘कौन बनेगा करोड़पति 12' की शुरुआत कश्मीर की बेटी प्रिया कौर से साथ हुई। 15 वर्षीय प्रिया कौर ने फास्टेस्ट फिंगर में सबसे पहले उत्तर देकर हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई। उन्होंने मात्र 2.67 सेकेंड में सवाल का जवाब देकर इस सीजन की एकमात्र कंटेस्टेंट बन गई। उसकी प्रतिभा पर बिग बी भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।  

loksabha election banner

प्रिया कौर ने केबीसी के सभी सवालों के जवाब बड़ी ही समझादी के साथ दिया। लेकिन वह 25 लाख के सवाल पर अटक गईं। प्रिया का 25 लाख से जुड़ा ये सवाल स्पोर्ट्स से जुड़ा हुआ था। इसके लिए उन्होंने दो लाइफ लाइन का प्रयोग किया। सबसे पहले प्रिया ने एक्सपर्ट लाइफलाइन का उपयोग किया लेकिन वहां से मिले जवाब को लेकर वो श्योर नहीं थीं। ऐसे में प्रिया ने वीडियो कॉल फ्रेंड लाइफलाइन ली। उन्हें अपने फ्रेंड से सवाल का सही जवाब मिला और इस तरह से प्रिया कौर ने कौन बनेगा करोड़पति.12 शो से 25 लाख रुपए की धनराशि जीती। 25 लाख के सवाल से बाद अमिताभ बच्चन ने प्रिया से 50 लाख के सवाल पूछा जिसका सही जवाब उन्हें पता नहीं था। वहीं 50 लाख के सवाल पर प्रिया कौर ने गेम क्विट करने में ही समझारी समझी। आइए जानते हैं क्या था वो सवाल... 

यह था प्रश्न : 

सवाल : इनमें से किस कंपनी की शुरुआत 1909 में करघा निर्माण यूनिट के रूप में हुई थी?  

A. जनरल मोटर्स

B. सुजूकी

C. फेरारी 

D. बीएमडब्ल्यू

इसका सही जवाब B. सुजूकी था।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.