Move to Jagran APP

KBC 2020: कंटेस्टेंट अनिल कुमार ने ओलंपिक मैराथन से जुड़े 12 लाख 50, हजार के इस सवाल पर किया क्विट, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब

अनिल ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी बतें की। उन्होंने बताया ​कि उनकी लव मैरिज हुई है। वह जीती हुई धनराशि से पत्नी के लिए गहने खरीदना चाहते हैं और कर्ज उतारना चाहते हैं। अनिल ने बताया कि उनका परिवार इस वक्त मुश्किलों से गुजर रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 10:01 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 10:01 AM (IST)
KBC 2020: कंटेस्टेंट अनिल कुमार ने ओलंपिक मैराथन से जुड़े 12 लाख 50, हजार के इस सवाल पर किया क्विट, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब
Kaun Banega Crorepati 12 Anil Kumar to quit Show On 12 Lakh, 50 Thousand Questions Related To Olympics

नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 12 : बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन होस्टेड शो 'कौन बनेगा करोड़पति' न सिर्फ लोगं का मनोरंजन करता है बल्कि उनके ज्ञान को बढ़ाने के साथ उनके सपनों को भी पूरा करता है। अबतक न जाने​ कितने कंटेस्टेंट शो से लाखों, करोड़ों रुपए जीतकर जा चुके हैं। वहीं इस बार का सीजन भी दिन ब दिन काफी दिलचस्प होता है। वहीं कल यानी सोमवार का केबीसी का 51वां एपिसोड भी काफी मजेदार रहा है। शो में बिहार के अनिल कुमार पहले हॉट सीट पर पहुंचचे।

loksabha election banner

अनिल कुमार ने अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे सवाल का सबसे तेज जवाब देकर हॉट पर अपनी जगह बनाई। खेल के शुरुआत में कंटेस्टेंट अनिल का एक वीडियो दिखाया गया। इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे अनिल की शादी महज 22 साल की उम्र में हुई फिर ​बच्चा और ​​परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ गई। वहीं जिम्मेदारियों के चलते उन्हें कर्ज लेना पड़ा जो वो अभी तक चुका नहीं पाए। अनिल ने बेहतर खेलते हुए 6 लाख, 40 हजार रुपये जीते। वहीं उन्होंने 12 लाख, 50 हजार रुपए के इस वाल पर क्विट करने का फैसला लिया। आइए जानते हैं वो सवाल क्या था?

यह था वो 12 लाख, 50 हजार रुपए का सवाल...

किस एथलीट ने ओलंपिक मैराथन में दो स्वर्ण पदक जीते थे- एक नंगे पैर और दूसरा जूते पहनकर?

A-    मामो वोल्डे

B-    कार्लोस लोपेज

C-    अबेबे विकिला

D-    जुआन कार्लोस जाबाला 

इस सवाल का सही जवाब C- अबेबे विकिला था। 

अनिल ने शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी बतें की। उन्होंने बताया ​कि उनकी लव मैरिज हुई है। वह जीती हुई धनराशि से पत्नी के लिए गहने खरीदना चाहते हैं और कर्ज उतारना चाहते हैं। अनिल ने ये भी बताया कि किस तरह उनका परिवार इस वक्त मुश्किलों से गुजर रहा है। अनिल की बातें सुनकर खुद महानायक अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.