Kaun Banega Crorepati 10 की विनर ने सुनाई कमबैक की कहानी, जब पति को कर लिया गया था किडनैप, देखें वीडियो
Kaun Banega Crorepati 12 सोनी टीवी का सबसे लोकप्रिया शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 12वां सीज़न 28 सितंबर का शुरू होने वाला है। शो शुरू होने से पहले इसके कुछ प्रोमो भी रिलीज़ कर दिए हैं। इस बार शो में कुछ बदलाव होंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी का सबसे लोकप्रिया शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 12वां सीज़न 28 सितंबर का शुरू होने वाला है। शो शुरू होने से पहले इसके कुछ प्रोमो भी रिलीज़ कर दिए हैं। अगर आपने केबीसी 12 के प्रोमो देखे हैं तो हर प्रोमो में आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी, जब प्रोमो के अंत में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन बोलते हैं ‘सेटबैक का जवाब कमबैक से दीजिए’। कहने के मतलब होता है कि अगर हार भी जाओ तो दोबारा खड़े हो और वापसी करो।
अब इस तर्ज पर सोनी टीवी ने केबीसी 10 की विजेता विनीता जैन का एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें वो अपनी असल जिंदगी की मुश्किलों भरी जर्नी के बारे में बता रही हैं। इस वीडियो में विनीता बता रही हैं कि कैसे उन्होंने सेटबैक के बाद कमबैक किया।
विनीता बताती हैं कि एक दिन अचानक उनके पति गायब हो गए कुछ दिन पता चला कि पति को किसी ने किडनैप कर लिया जिसके बाद उन्हें धक्का लगा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और जिंदगी में कमबैक किया। अपने दोनों बच्चों को पाला और मेहनत के दम पर केबीसी की करोड़पति भी बनीं। विनीता ने उस सीज़न में 1 करोड़ रुपए जीते थे, हालांकि वो 7 करोड़ रुपए जीतने से चूक गई थीं। लेकिन वो उस सीज़न की इकलौती करोड़पति थीं। विनीता बताती हैं कि केबीसी के बाद उन्हें एक अलग पहचान मिली है जिससे वो बहुत खुश हैं। देखें वीडियो।
Setbacks are the stepping stones to a great comeback! Watch #KBC Season 10 Crorepati Binita Jain recount her setback to #comeback story. #KBC12 starts from 28th September Mon-Fri 9 pm only on Sony TV@SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/VPguzT8E6G— sonytv (@SonyTV) September 22, 2020
इस बार ये होंगे शो में बदलाव : आपको बता दें कि करोनो संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार सेट पर कई चीज़ों का ध्यान रखा गया है जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, इस बार सेट पर ऑडियंस भी नहीं होगी। साथ ही ऑडियंस के न होने की वजह से 20 सालों में पहली बार एक लाइफ लाइन को भी हटा दिया गया है। शो में इस बार ऑडियंस पोल लाइफ लाइन नहीं होगी। वहीं फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के लिए 10 नहीं बल्कि 8 लोग होंगे ताकी सभी डिस्टेंस के साथ बैठ सकें।
Take a sneak-peek into our #KBCKiDuniya and watch how our makers have successfully converted the challenges this year into opportunities. #KBC12 starts from 28th September Mon-Fri 9 pm only on Sony TV.@SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/iPvkGbYXC6— sonytv (@SonyTV) September 22, 2020