Kasautii Zindagii Kay 2: ऐसे होगी कोमोलिका की मौत, देखिए वीडियो
Kasautii Zindagii Kay 2 से जल्द कोमोलिका की विदाई होने वाली है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ekta Kapoor एकता कपूर के प्रसिद्ध टीवी शो Kasautii Zindagii Kay 2 'कसौटी जिंदगी की 2' को लेकर नई खबर आ गई है। इस शो से अब कोमोलिका की छुट्टी होने वाली है। अब 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका (हिना खान) नजर नहीं आएगी और इसकी पुष्टि हाल ही में स्टार प्लस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो से हो गई है।
जी हां, 'कसौटी जिंदगी की 2' से जल्द कोमोलिका की विदाई होने वाली है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि कोमोलिका की मौत हो जाएगी। वो प्रेरणा को धक्का देना चाहती थी लेकिन इस कोशिश में छत से नीचे गिर जाएगी। हालांकि, अनुराग कोमोलिका को बचाने की कोशिश जरुर करता है लेकिन कोई फायदा नहीं होता।
आपको बता दें कि, कसौटी जिंदगी की 2 के हाल ही में प्रसारित एपिसोड में दिखाया गया कि कोमोलिका पुलिस कस्टडी से भाग निकलती है। वहां से भागकर वो सीधा बासु हाउस जाती है, जहां सभी पार्टी कर रहे होते हैं। पार्टी होने के कारण कोई भी नोटिस नहीं कर पाता है कि कोमोलिका भी वहां आई हुई है। कोमोलिका के चेहरे पर मास्क लगा होता है।
यह पार्टी बासु परिवार ने टापुर (अनुराग की छोटी बहन) के ससुरालवालों के लिए होस्ट की होती है। इसी दौरान अनुराग (पार्थ समथान) और प्रेरणा (एरिका फर्नांडिस)को प्रपोज करने का प्लान बनाता है। दोनों एक रोमांटिक नंबर पर डांस भी करते हैं। साथ कुछ पल साथ बिताते हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora और Kangna Ranaut के Gym look की 10 तस्वीरें देखकर आप जिम जाने के लिए हो जाएंगे मोटिवेट
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप