Kasautii Zindagi Kay के अभिनेता प्राचीन चौहान गिरफ्तार, महिला के साथ छेड़छाड़ करने का लगा है आरोप
मुंबई पुलिस ने प्राचीन चौहान को शनिवार को गिरफ्तार किया हैl उनपर नशे में धुत एक महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ करने का आरोप लगा हैl पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने प्राचीन चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज की हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl कसौटी जिंदगी की शो में सुब्रतो बसु की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्राचीन चौहान को महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया हैl उन्हें आईपीसी की धारा 354 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया हैl पुलिस ने इस बारे में बताते हुए कहा कि प्राचीन चौहान को उनके घर से गिरफ्तार किया गया हैl भारतीय दंड संहिता की धारा 354 महिला के साथ जबरदस्ती करने या उनसे छेड़छाड़ करने पर लगाई जाती हैl
मुंबई पुलिस ने प्राचीन चौहान को शनिवार को गिरफ्तार किया हैl उनपर नशे में धुत एक महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ करने का आरोप लगा हैl पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने प्राचीन चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज की हैl प्राचीन चौहान एकता कपूर की सीरियल कसौटी जिंदगी की में सुब्रतो बासु की भूमिका निभाते हैंl पुलिस ऑफिसर ने दावा किया कि प्राचीन चौहान को उनके घर से गिरफ्तार किया है और उन्हें हॉलिडे कोर्ट के सामने शनिवार को पेश किया जाएगाl
पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की जांच चल रही है और इसके चलते वह अभी और इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते। मनोरंजन इंडस्ट्री इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रही हैl दरअसल कोरोना महामारी के चलते कई फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई हैl वहीं कई सीरियल्स की शूटिंग या तो मुंबई के बाहर हो रही है अथवा बंद कर दी गई हैl
इसके अलावा हाल ही में ईडी ने बॉलीवुड के कई कलाकारों की हवाला मामले में संपत्ति जब्त कर ली हैl इनमें डीनो मोरिया और संजय खान जैसे कलाकार शामिल है। इसके अलावा हाल ही में पर्ल वी. पूरी को छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किया गया थाl वह कई दिनों तक जेल में भी रहे हैl हाल ही में उन्हें जमानत पर छोड़ा गया हैl टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं का शोषण नई बात नहीं हैl इसके पहले भी कई कलाकारों और निर्माताओं पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैl