विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Valentine Day 2024: करण कुंद्रा ने लेडी लव तेजस्वी प्रकाश संग मनाया वैलेंटाइन डे, शेयर किया खास वीडियो

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Wed, 14 Feb 2024 10:25 PM (GMT+05:30)

Valentine Day 2024 आज हर कोई प्यार का फेस्टिवल वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहा है। ऐसे में सेलेब्स भी कहां ...और पढ़ें

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Photo Credit: Instagram)
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Valentine Day 2024: आज 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर लोग अपने चाहने वालों को प्यार भरे मैसेज कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी सेलेब्स तक हर कोई अलग-अलग अंदाज में अपने प्यार का इजहार कर रहा है और अपने पार्टनर को खास फील करवा रहा है।

ऐसे में अब छोटे पर्दे के एक्टर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। तेजस्वी ने जहां स्टोरी शेयर करते हुए करण को वैलेंटाइन विश किया। वहीं, करण ने भी अपनी पोस्ट में गर्लफ्रैंड तेजस्वी प्रकाश के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में अपने दिल की बात कही।

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan के गाने पर Munawar Faruqui ने किया डांस, करण कुंद्रा-मिस्टर फैजू भी आए नजर

तेजस्वी ने लुटाया प्यार

तेजस्वी प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह करण कुंद्रा से कह रही हैं, गुड मॉर्निंग, मेरे वैलेंटाइन'। इसके बाद करण भी अपना प्यार दिखाने से खुद को नहीं रोक पाए।

करण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने तेजस्वी के साथ दो रोमांटिक फोटो एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही करण ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे अव्यवस्थित जीवन में आप जो सरलता लाते हैं उसके लिए, मेरे विश्वासघाती दिन में आप जो तात्कालिक शांति लाते हैं उसके लिए, मेरे विचित्र दावों का जिम्मेदार उत्तर होने के लिए, सिर्फ आपके और मेरे लिए, हैप्पी वैलेंटाइन्स'।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

अब हाल ही में करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी लेडी लव के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस के घर में शुरू हुई थी। बिग बॉस के बाद दोनों को टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में एक साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें: 'जो भी फूंक रहे हो....', Karan Kundrra ने लगाई Poonam Pandey की पीआर टीम को लताड़, किया ये पोस्ट