विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा के बारे में ऐसा सोचती है गुत्थी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 11 May 2015 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2015 03:07 PM (IST)

कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी का किरदार निभा रहे सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी का किरदार निभा रहे सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर से कपिल की तारीफों के पुल बांधे हैं। सुनील ने कहा कि जबरदस्त सफलता के बावजूद कपिल में बिलकुल भी अहंकार नहीं है।

विद्या बालन ने अपने बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

सुनील ने कहा, 'कपिल के साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं। वो बहुत अच्छे इंसान हैं और बिलकुल भी अहंकारी नहीं हैं। वो अच्छा काम कर रहे हैं। उनके पास अहंकारी बनने का वक्त ही नहीं है। जहां आज वो हैं, वहां हर कोई नहीं पहुंच सकता।'

सैटर्डे नाइट को साली संग ये कहां जाते देखे गए राज कुंद्रा!

सुनील अब फिल्मों में भी नजर आने लगे हैं। 'गब्बर इज बैक' के बाद उनके पास अब कौन सी फिल्म है, ये पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं दो फिल्में कर रहा हूं लेकिन मुझे इस बारे में बात करने की इजाजत नहीं है। लेकिन मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि दोनों फिल्में एक-दूसरे से अलग हैं। मैं खुद को एक एक्टर के तौर पर निखार रहा हूं।'

पीएम ने शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए दी बधाई