इस मामले में कृष्णा और कपिल हुए एक साथ
आपको बता दें कि भारती ने लाली कैरेक्टर के माध्यम से अपनी जर्नी की शुरुआत की थी।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक में सब कुछ आल इज़ वेल हो गया है। क्या दोनों साथ में किसी शो में नज़र आ सकते हैं। तो हम आपको बता दें कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन फिर भी एक मामले में दोनों एक साथ आये हैं और वह है कॉमेडियन भारती सिंह के जन्मदिन का अवसर।
जी हां, दोनों ने ही भारती को विशेज दी हैं। दरअसल, कॉमेडियन भारती सिंह ने आज 33 वां बसंत पूरा कर लिया है और अब वह अपनी जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं। भारती ने काफी मेहनत से अपनी जगह बनाई और एक नया मुकाम हासिल किया। एक दौर था, जब उनके पास पैसे नहीं थे। उनकी मां ने काफी मशक्कत से सारे बच्चों का पालन पोषण किया। भारती ने अपनी बातचीत में हमेशा यह बात दोहराई है कि उन्हें शूटिंग का काफी शौक था। उन्होंने हालांकि पिस्तोल शूटिंग और आर्करी में नेशनल स्तर पर पहचान भी हासिल की। भारती चाहती हैं कि वह आज भी अपने इस शौक को आगे बढ़ाये। लेकिन वक्त की कमी के कारण वह यह नहीं कर पा रही हैं। निजी जिंदगी में भारती को अपने परिवार को तोहफे देना बेहद पसंद है। हाल ही में भारती ने नयी कार भी खरीदी। जल्द ही भारती अपने बॉयफ्रेंड हर्ष के साथ शादी के बंधन में भी बंधने जा रही हैं। इन दिनों वह कपिल शर्मा के शो पर नज़र आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: शाहरुख़ ने पहली बार इस लड़की के साथ किया था डांस और लिया था फोन नंबर
कपिल शर्मा के शो पर भारती का जन्मदिन खास तरीके से मनाया गया और भारती के लिए एक खास केक भी सेट पर ही काटा गया।
यही नहीं उनके दोस्त कृष्णा अभिषेक ने भारती को खूब बधाई दी है। आपको बता दें कि भारती ने लाली कैरेक्टर के माध्यम से अपनी जर्नी की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने कॉमेडी नाइट्स बचाओ, कॉमेडी सर्कस और झलक दिखलाजा शो से अपनी पहचान बनाई। हाल ही में वह नच बलिये में भी नज़र आयी थी।