विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manisha Rani को बदनाम करने के लिए जिया शंकर ने दिए 4 लाख रुपये? एक्ट्रेस ने 'अभिषा' फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 19 Aug 2023 10:23 AM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली। वहीं जिया शंकर ...और पढ़ें

File Photo of Jiya Shankar, Abhishek Malhan and Manisha Rani
File Photo of Jiya Shankar, Abhishek Malhan and Manisha Rani

HighLights

  1. जिया शंकर पर लगा मनीषा रानी को बदनाम करने का आरोप
  2. एक्ट्रेस ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
  3. जिया पर लगा पैपराजी को चार लाख देने का आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अब खत्म हो चुका है। लेकिन अगर कुछ नहीं खत्म हुआ है, तो वह है फैंस का शो के कंटेस्टेंट्स पर आरोप लगाना। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में जिया शंकर की अभिषेक मल्हान से अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली।

दोनों के बीच क्यूट नोकझोंक तक देखने को मिलती थी, लेकिन 'बिग बॉस' से बाहर आने के बाद भी जिया ने अभिषेक के लिए अपना फुल सपोर्ट दिखाया। उन्होंने कई बार कहा है कि अभिषेक उन्हें पसंद हैं। फैंस ने उन्हें 'अभिया' हैशटैग दिया है। मगर 'अभिषा' फैंस ने उन पर मनीषा को बदनाम करने का आरोप लगाया, जिसका जिया ने अब जवाब दिया है। 

जिया पर लगा मनीषा को बदनाम करने का आरोप

जिया शंकर के साथ ही अभिषेक मल्हान की मनीषा रानी (Manisha Rani) के साथ भी अच्छी केमेस्ट्री थी। जिन्हें इनकी दोस्ती पसंद है, उन्होंने इन्हें 'अभिषा' हैशटैग दिया। अब जब शो खत्म हो चुका है, तो 'अभिषा' फैंस ने जिया पर मनीषा को बदनाम करने के लिए पैपराजी को पैसे देने का आरोप लगाया है। इस पर जिया ने चुप्पी तोड़ते हुए मनीषा के फैंस को करारा जवाब दिया है।

जिया ने दिए चार लाख रुपये?

जिया शंकर पर मनीषा रानी के फैंस ने उन्हें बदनाम करने और अभिषेक के साथ उनकी दोस्ती को प्रभावित करने के लिए चार लाख रुपये पैपराजी को देने का आरोप लगाया है। इस पर जिया ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर मनीषा के फैंस को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''दोस्तों, सच में, मनीषा के फैंस या अभिषा के फैंस, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि क्या चल रहा है यहां? जैसे, तुम लोगों के पसंदीदा हैं, किसी और के कोई और पसंदीदा हैं।''

'एक करोड़ का चार लाख कर दिया'

उन्होंने आगे कहा, ''तुम्हें ये सब करने की जरूरत नहीं है कि तुम लोग ऐसे सब डाल रहे हो यार चीज कि मैंने विरल भयानी को चार लाख रुपये दिए हैं ताकि मनीषा को बदनाम किया जा सके। चार लाख नहीं भाई एक करोड़ दिए थे। क्या बकवास है ये? क्या बकवास है ये? ऐसी गलत-गलत खबर, तुम लोग फैला रहे हो? ढंग से चीजें पता करो ना। एक करोड़ का तुम लोगों ने चार लाख कर दिया? इतनी मेहनत इसी लिए तो कर रही थी मैं। क्या यार, मेरी पीआर कुछ काम की नहीं है।''

फैंस ने किया कमेंट

इस वीडियो के सामने आने के बाद मनीषा रानी के फैंस ने जमकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, ''अभिषा ज्यादा पॉपुलर है। जिया खुद भी जानती हैं और फुटेज लेने आई हैं।''

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''मैं सॉरी कहूंगा लेकिन आप मुझे पसंद नहीं।'' एक फैन ने उनसे पूछा डाला, ''एक करोड़ में कितने जीरो होते हैं जिया।''