विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: गुंजन सिन्हा ने अपने नाम किया झलक दिखला जा 10 का खिताब

By Aditi YadavEdited By:
Published: Sun, 27 Nov 2022 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 12:08 PM (IST)

Jhalak Dikhhla Jaa 2022 Winner टीवी का मोस्ट फेवरेट डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का खिताब गुंजन सिन्हा ...और पढ़ें

Jalak Dikhhla Jaa 10 Winner, Gunjan Sinha
Jalak Dikhhla Jaa 10 Winner, Gunjan Sinha

 नई दिल्ली, जेएनएन। Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner Gunjan Sinha:  टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 की विनर 8 साल की गुंजन सिन्हा बनीं। इस शो में गुंजन सिन्हा का साथ उनके पार्टनर तेजस वर्मा ने दिया था। इस सीजन में इस जोड़ी ने एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस दी थी। गुंजन सिन्हा ने रुबीना दिलैक और फैसल शेख को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर अपने नाम की। टॉप 3 में गुंजन, रुबीना और फैसल थे। झलक दिखला जा 10 कई माईनो में बेहद खास रहा। यह शो करीब 5 साल बाद छोटे पर्दे पर लौटा था।

8 साल की गुंजन ने जीता शो

गुंजन सिन्हा इस शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट रही हैं। उनकी उम्र केवल 8 साल की है। इस उम्र में गुंजन ने इस शो को अपने नाम कर एक बड़ी जीत हासील की है। करण जौहर और माधुरी दीक्षित ने दोनों लिटिल चैंपियन को शो का विनर घोषित किया।

प्राइज मनी में मिले 20 लाख रुपये

लिटिल चैंपियन को प्राइज मनी के तौर पर 20 लाख रुपये मिले। असम के गुवाहाटी की रहने वाली गुंजन सिन्हा का जन्म 8 मई 2014 में हुआ। अपने डांस टेलेंट की वजह से ही गुंजन छोटी उम्र में ही मशहूर हो गई हैं। बता दें इससे पहले भी वह कई डांस शो में हिस्सा ले चुकी हैं।

डांस दीवाने सीजन 3 में भी नजर आई थी गुंजन

बता दें साल 2021 में गुंजन पहली बार डांस दीवाने सीजन 3 में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने अपने डांस से जजों को हैरान कर दिया था। गुंजन सिन्हा हिप हॉट, वाकिंग और बॉलीवुड जैसे डांस फॉर्म में काफी माहिर हैं। इसके बाद वह म्यूजिक वीडियो काली शर्ट वालिया में बी दिखी थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Gunjan Sinha (@gunjansinhaoriginal)

वरुण धवन और कृति सेनन फिनाले में हुए शामिल

माधुरी दीक्षित , करण जौहर और नोरा फतेही के अलावा फिनाले एपिसोड में वरुण धवन और कृति सेनन भी शामिल हुए थे। बता दें यह सभी सितारें अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस शो का हिस्सा रहे। इतना ही नहीं इस शो में वरुण ने कृति सेनन और प्रभास के रिश्ते पर मुहर लगा दी हैं। वरुण कहते हैं- एक आदमी है जो मुम्बई में नहीं है वो इस वक्त शूटिंग कर रहा है दीपिका के साथ। यह सुनते ही करण चौंक जाते हैं।

यह भी पढ़ें-  Sharman Joshi गोलमाल सीरीज में काम करने के लिए बेकरार, रोहित शेट्टी से किया वापस लेने का निवेदन