विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jhalak Dikhhla Jaa 10: रुबीना दिलैक ने 31 किलो का लहंगा पहन कीलों पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

By Aditi YadavEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2022 08:55 AM (GMT+05:30)

रुबीना दिलैक इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला 10 में नजर आ रही हैं। इस शो में एक्ट्रेस अपनी ...और पढ़ें

jhalak dikhhla jaa 10, Rubina Dilaik, Rubina
jhalak dikhhla jaa 10, Rubina Dilaik, Rubina

 नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik Jhalak Dikhhla Jaa 10: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में अपने डांस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस से जजेज और फैंस को सरप्राइज करती नजर आ रही हैं। इस वीकेंड भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस बार रुबीना शो में फोल्क बंजारन डांस परफॉर्मेंस का तड़का लगाने वाली है।

31 किलो का लहंगा पहने किया डांस

रुबीना शो 'झलक दिखला जा' में हर हफ्ते अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान करती है। इस बार रुबीना शो में फोल्क बंजारन डांस परफॉर्मेंस का तड़का लगाने वाली है। दरअसल, शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे एक्ट्रेस शानदार डांस करती नजर आ रही है। रुबीना का यह देख हर कोई हैरान हो रहा है। इस वीडियो में रुबीना लहंगा पहने, सिर पर मटका रख डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं मटके में जलती आग और रुबीना के पैरों में बिछी कीलों ने सबको हैरान कर दिया। यकीन करना मुश्किल है कि रुबीना 31 किलो का लहंगा पहने शानदार डांस किया है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

डांस देख तीनों जज ने की तारीफ

रुबीना जब जब डांस करती हैं तो माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर उन्हें चीयर करते नजर आते हैं। इस बार भी जजेज से कुछ ऐसा ही किया। वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी आवाज को सुना जा सकता है। जज रुबीना से कहते हैं, ‘क्या कमाल की एनर्जी है, कोरियोग्राफी, एक्सप्रेशंस सब कमाल के हैं।‘ इससे पहले भी सभी रुबीना को एक्सप्रेशन क्वीन का खिताब दे चुके हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस रुबीना के इस एक्ट के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Phone Bhoot Box Office Collection Day 1: 'फोन भूत' को नहीं बचा पाईं कटरीना कैफ, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने रुपये