Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने कर ली है गुपचुप शादी? अचानक एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देख चौंके लोग

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jan 2022 10:24 AM (IST)

    अब बिग बॉस 14 की एक खूबसूरत कंटेस्टेंट ने भी शादी कर ली है। ये कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट और नागिन फेम एक्ट्रसे जैस्मिन भसीन हैं। हाथों म ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit : Jasmin Bhasin Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jasmin Bhasin-Aly Goni Secretly Married Photo Viral : इन दिनों एक के बाद एक स्टार्स की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। कई शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो कई शादी की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में अब 'बिग बॉस 14' की एक खूबसूरत कंटेस्टेंट ने भी शादी कर ली है। ये कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 14' कंटेस्टेंट और 'नागिन' फेम एक्ट्रसे जैस्मिन भसीन हैं। हाथों में लाल चूड़ा पहने जैस्मिन भसीन की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि क्या उन्होंने गुपचुक शादी कर ली है। यहां देखें तस्वीर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

    जैस्मिन भसीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रेत पर बैठी हुई हैं। वहीं वह अपने हाथों में सुर्ख लाल चूड़ा पहने मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही जैस्मिन ने ट्राउजर और ओवर साइज टी- शर्ट के साथ व्हाइट कलर के शूज में दिख ही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैस्मिन ने कैप्शन में लिखा, 'शाइनिंग एंड स्माइलिंग'। इसके साथ उन्होंने एक हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट्स कर उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

    इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने कहा, 'क्या आपने शादी कर ली?' एक अन्य ने लिखा, ‘मैडम आपने बिना बताए शादी कर ली है…।' एक अन्य ने लिखा, 'आपको हाथों में ये लाल चूड़ा बहुत सुंदर लग रहा है।' बता दें कि इस तस्वीर की असली सच्चाई कुछ और ही है।

    आपको बता दें कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने अभी शादी नहीं की है। ये एक्ट्रेस के म्यूजिक वीडियो 'प्यार करते हो ना' की तस्वीर है। इस म्यूजिक वीडियो में वह मोहसिन खान के साथ जोड़ी जमाने वाली हैं।