Move to Jagran APP

इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं करण सिंह ग्रोवर के कजिन

जस करण सिंह करण सिंह ग्रोवर के कजिन हैं, और रिद्धिमा से उनकी नजदीकियों की खबर सबसे पहले उस दिन सामने आई थी, जब दोनों बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की शादी में शामिल हुए थे।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 13 Sep 2016 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 13 Sep 2016 06:39 PM (IST)
इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं करण सिंह ग्रोवर के कजिन

मुंबई। 'ससुराल गेंदा फूल', 'प्रथा', 'मनमर्जियां' जैसे शोज में अहम् किरदार निभा चुकीं रिद्धिमा तिवारी के दिल में आजकल किसी ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है।

loksabha election banner

रिद्धिमा अपनी पहली शादी से खुश नहीं थीं, और उन्होंने पहले रिश्ते को विराम देकर नई शुरुआत की है। उन्होंने दोबारा प्यार में अपना कदम बढ़ाया है। खबर है, कि इन दिनों उनकी जिंदगी में अभिनेता जस करण सिंह की एंट्री हुई है। जस करण सिंह करण सिंह ग्रोवर के कजिन हैं, और रिद्धिमा से उनकी नजदीकियों की खबर सबसे पहले उस दिन सामने आई थी, जब दोनों साथ-साथ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी में शामिल हुए थे।

बहुत जल्द बिछड़ने वाले हैं छोटे पर्दे के या मां-बेटे

उस वक़्त तो सिर्फ कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन अब खबर है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर सहज हो रहे हैं, और मुमकिन है कि दोनों जल्द ही कोई घोषणा करें। रिद्धिमा ने हाल ही में 'बेगम जान' की शूटिंग पूरी की है और उनके पास कुछ और प्रोजेक्ट्स के भी ऑफर्स हैं। जस करण सिंह को आप 'मिले जब हम तुम' शो में देख चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.