Move to Jagran APP

TV Stars on Krishna Character: ये 7 स्टार्स निभा चुके हैं 'श्री कृष्ण' का किरदार, जानें कौन है आपका फेवरेट

Janmashtami 2020 टीवी पर भी भवगवान श्री कृष्ण के किरदारों को काफी पसंद किया जा चुका है। वहीं कृष्ण के रोल को कई स्टार्स निभा चुके हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 08:12 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 08:12 AM (IST)
TV Stars on Krishna Character: ये 7 स्टार्स निभा चुके हैं 'श्री कृष्ण' का किरदार, जानें कौन है आपका फेवरेट
TV Stars on Krishna Character: ये 7 स्टार्स निभा चुके हैं 'श्री कृष्ण' का किरदार, जानें कौन है आपका फेवरेट

नई दिल्ली, जेएनएन। भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन बेहद ही खास होता है। इस दिन वह अपने कान्हा के लिए हर वो चीज करना चाहते हैं ​जो उन्हें पसंद होता है। भगवान श्री कृष्ण के प्रति लोगों का अटूट विश्वास ही हैं कि हम उनके हर रूप को बहुत पसंद करते हैं। टीवी पर भी भवगवान श्री कृष्ण के किरदारों को काफी पसंद किया जा चुका है। वहीं कृष्ण के रोल को कई स्टार्स निभा चुके हैं। आइए जानते कौन-कौन से एक्टर ने श्री कृष्ण के किरदार को पर्दे पर निभाया है। 

loksabha election banner

नितीश भारद्वाज

बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार एक्टर नितीश भरद्वाज ने निभाया था। जब उन्होंने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था उस वक्त उनकी उम्र 23 थी। इस एक किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके अलावा वो विष्ण पुराण में विष्णु का किरदार भी निभा चुके हैं। 

स्वप्निल जोशी

वहीं नितीश भरद्वाज के बाद एक्टर स्वप्निल जोशी ने रामानंद सागर के 'कृष्णा' सीरियल में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया। 1993 में आए कृष्णा से पहले स्वप्निल 1986 में वह 'लव कुश' सीरियल में कुश का किरदार निभा चुके थे। बात दें कि स्वप्निल जोशी को श्री कृष्ण के किरदार में काफी पसंद किया गया था। 

सर्वदमन डी. बैनरजी

एक्टर सर्वदमन डी. बैनरजी 1993 में रामानंद सागर के ही 'कृष्णा' सीरियल में श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। सर्वदमन इस शो में स्वप्निल जोशी के युवा कृष्ण के किरदार में नजर आए थे।   

मेघन जाधव

वहीं सागर पिक्चर्स का 'जय श्री कृष्णा' टीवी शो साल 2008-09 के बीच कलर्स पर प्रसारित किया गया था। इस शो में एक्टर मेघन जाधव कृष्ण रोल में नजर आए थे।   

विशाल करवाल 

'द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण' टीवी सीरियल जो कि 2011 में इमैजिन टीवी पर आया था इसमें विशाल करवाल ने कृष्ण का रोल प्ले किया था। उनकी मनमोहक मुस्कान ने सभी का​ दिल जीता था। हालांकि यह सीरियल ज्यादा नहीं चला और इमैजिम टीवी के बंद होते ही बंद हो गया।   

सौरभ राज जैन

बी. आर. चोपड़ा के महाभारत के बाद स्टार प्लस पर 2013 में सिद्धार्थ कुमार तिवारी भी महाभारत को लेकर आए। इसमें श्री कृष्ण का किरदार सौरभ राज जैन ने निभाया। इसे लोगों ने पसंद भी खूब किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.