विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akanksha Puri को 'बुरा किसर' कहने पर Jad Hadid ने मारी पलटी, जानें- क्या बोल गए 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 08 Aug 2023 01:22 PM (IST)

Jad Hadid On Kissing Akanksha Puri रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आकांक्षा पुरी और जद हदीद के ...और पढ़ें

Bigg Boss फेम जद हदीद ने आकांक्षा के किसिंग सीन पर दिया ये बयान। Photo-Instagram
Bigg Boss फेम जद हदीद ने आकांक्षा के किसिंग सीन पर दिया ये बयान। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Jad Hadid On Kissing Akanksha Puri: विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में यूं तो ऐसे कई कांड हुए, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन आकांक्षा पुरी और जद हदीद का लिप-लॉक पूरे सीजन का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा। शो में एक टास्क के दौरान आकांक्षा पुरी ने जद हदीद के साथ लिप-लॉक किया था।

आकांक्षा संग किसिंग के बाद जद ने उन्हें 'बुरा किसर' भी बताया था। फिर वीकेंड का वार आया और जद हदीद-आकांक्षा पुरी की जमकर क्लास लगी। जद के 'बैड किसर' वाले स्टेटमेंट पर भी काफी बवाल मचा। आकांक्षा जब शो से एविक्ट हुईं तो उन्होंने कहा था कि जद की इस बयानबाजी से उन्हें काफी दुख हुआ। यहां तक कि उन्होंने जद को बेवकूफ और फेक भी कह दिया था।

'बैड किसर' कहने पर जद हदीद का रिएक्शन

अब जद हदीद ने शो से निकलने के बाद आकांक्षा पुरी के द्वारा दिए गए स्टेटमेंट पर रिएक्शन दिया है। न्यूज 18 के साथ बातचीत में जद ने कहा-

"उन्होंने (आकांक्षा) जो कुछ भी कहा, मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं। मैं समझता हूं कि वह कहां से आती हैं। मैं गलती की और कहा कि वह एक बुरी किसर हैं। वास्तव में वह एक अच्छी किसर हैं। पर्सनली मैंने आखिरी 10 सेकेंड में उनके सामने खुद को पूरी तरह सरेंडर कर दिया था।"

"मैं नहीं जानता कि वह क्या कर रही हैं, क्योंकि मेरी आंखें बंद थीं। मुझे लगा कि वह सिर्फ वहां इसके लिए खड़ी हैं। मैंने इसके लिए उनसे माफी मांगी।"

आकांक्षा पुरी से मिलना चाहते हैं जद हदीद

जद हदीद ने आगे बताया कि उनके मन में आकांक्षा पुरी के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है और अब वह उनसे मिलना चाहते हैं। बकौल जद,

"वह एक महान व्यक्ति हैं और उन्होंने घर के अंदर की इस जर्नी को मेरे लिए बहुत आसान बना दिया, क्योंकि हमने एक साथ कई पल और गहरी बातचीत शेयर की है। मैं उनसे मिलना चाहता हूं और कई चीजों पर चर्चा करना चाहता हूं। वह एक दयालु इंसान हैं और मुझे यकीन है कि उन्होंने मेरे बारे में जो कहा, उनका वह मतलब नहीं था।"

बता दें कि बिग बॉस से जद हदीद के साथ अविनाश सचदेव भी एविक्ट हुए हैं।