यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jaan Kumar Sanu ने पिता पर निकाली भड़ास, कहा- 'उन्होंने सरनेम के अलावा हमें कुछ भी नहीं दिया'
Jaan Kumar Sanu On Kumar Sanu जान कुमार सानू ने घर से बाहर आकर अपने पिता कुमार सानू पर जमकर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 14 के घर से मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू का घर से खेल खत्म हो गया है। जान कुमार सानू पिछले हफ्ते घर से बेघर हो गए थे। इसके बाद जान कुमार सानू ने घर से बाहर आकर अपने पिता कुमार सानू पर जमकर हमला बोला है और अपने पिता पर ही कई आरोप लगाए हैं। जान ने कुमार सानू की ओर से परवरिश पर उठाए गए सवालों के जवाब दिए हैं और अपनी भड़ास निकाली है।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जान ने कहा, ' हम तीन भाई हैं और मेरी मां रीता भट्टाचार्य ने ही हमें अकेले पाला है। मेरे पिता कभी भी मेरे जीवन का हिस्सा नहीं रहे हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने एक सिंगर के रूप में मेरा कभी भी साथ क्यों नहीं दिया, ये आप उनसे पूछ सकते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने तलाक लेकर दोबारा शादी कर ली है। वे अपनी पूर्व पत्नी से बात नहीं कर सकते हैं, लेकिन वो अपनी पहली पत्नी के बच्चों का साथ देने से नहीं कतराते हैं। उन्होंने हमेशा अपने बच्चों की जिम्मेदारी ली है। लेकिन, मेरे मामले में मेरे पिता कुमार सानू ने हमारे साथ संपर्क रखने से इनकार कर दिया।'
साथ ही उन्होंने अपने पिता को लेकर कहा कि मेरे लिए सौभाग्य है कि मैं उनका बेटा हूं, लेकिन उन्होंने सरनेम के अलावा हमें कुछ नहीं दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि मैं उनका बेटा हूं और वो बहुत बड़े सिंगर हैं तो मुझे हर कोई काम देना चाहेगा। लेकिन यह सच नहीं हैं। मैं अभी जो भी हूं वो अपनी मां की वजह से हूं और मेरे पिता ने मेरा बिल्कुल भी साथ नहीं दिया है।' साथ ही उन्होंने कहा कि मैं नेपोटिज़्म का प्रोडक्ट नहीं हूं, क्योंकि मुझे पिता ने कभी सपोर्ट नहीं किया।
साथ ही कुमार सानू के वीडियो को लेकर जान कुमार ने कहा कि उन्होंने मेरी परवरिश को लेकर वीडियो अपलोड किया है और एक वीडियो में मेरे काम की तारीफ की है। इसलिए, मुझे लगता है कि मेरे लिए उन्हें मिक्स फीलिंग है। मैंने उनके वीडियो नहीं देखे हैं। मैंने कभी उन वीडियोज को नहीं देखा। मुझे लगता है कि किसी का ये अधिकार नहीं कि वह मेरी परवरिश पर सवाल उठा सके। हर किसी ने मुझे शो में देखा है और उन्होंने मेरी परवरिश की सराहना की है। मुझे लगता है कि मैं किसी को इसपर जवाब भी नहीं दूंगा। मैं तो कहूंगा कि किसी भी पिता को अपने बच्चों से इतनी नफरत नहीं करनी चाहिए।'
