यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Abhishek Kumar: ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार के गाने Saanware पर बनाया वीडियो, हरकत देख फैंस को याद आए समर्थ जुरेल
बिग बॉस 17 में अभिषेक मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। यहां तक कि दोनों ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार का म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' चर्चा में बना हुआ है। गाने में एक्टर के अपोजिट मनारा चोपड़ा हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है। वहीं, अब अभिषेक कुमार और मनारा के इस गाने पर एक्टर की एक्स ईशा मालवीय ने वीडियो क्रिएट किया है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। यहां तक कि दोनों ने शो से बाहर आने के बाद एक- दूसरे से कोई रिश्ता न रखने की बात तक कह दी थी। हालांकि, पार्टियों में दोनों का आमना-सामना अक्सर हो जाता है।
यह भी पढ़ें- 'मैं तुझे उतना ही चाहता हूं अब भी', Abhishek Kumar को याद आईं एक्स ईशा मालवीय? वैलेंटाइन डे के बाद कही ये बात
कैसा है ईशा का वीडियो ?
अभिषेक कुमार संग दुश्मनी के बाद भी उनके गाने पर वीडियो बनाने की बात फैंस के लिए पचाना मुश्किल हो रहा है। कुछ लोगों को तो रील देखकर समर्थ जुरेल याद आ गए। सांवरे के वीडियो में ईशा मालवीय एक लड़के का हाथ पकड़े हुए टहलते हुए नजर आती हैं। अचानक उनकी नजर दूसरे लड़के यानी अब्दू रोजिक पर पड़ती है और वो पहले लड़के को छोड़कर अब्दु के साथ चली जाती हैं।
View this post on Instagram
फैंस को आई चिंटू की याद
ईशा मालवीय के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, भाई ये क्या हो रहा है, अभिषेक के गाने पर ईशा, अच्छा है। एक अन्य यूजर ने कहा, वीडियो में भी ईशा अपना असली रंग दिखा रही है। सामर्थ जुरेल को याद करते हुए एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, समर्थ कह रहा होगा- तुझे बोला था न ईशा, अभिषेक की हर चीज से दूर रहने के लिए। एक और यूजर ने कहा, चिंटू तो गया।
यह भी पढ़ें- Ayesha Khan ने ली मनारा चोपड़ा की जगह, म्यूजिक वीडियो में Abhishek Kumar के साथ बनी जोड़ी, रोमांस ने लगाई आग

आयशा- अभिषेक की जोड़ी
'सांवरे' के ओरिजिनल वीडियो के अलावा अभिषेक कुमार ने एक वीडियो आयशा खान के साथ भी क्रिएट किया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने साथ में सांवरे का रील सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे अब तक कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
