शिल्पा शेट्टी को डांस रियलिटी शो के लिए मिल रहे 14 करोड़ रुपये...!
सुनने में आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी जल्द एक डांस बेस्ड रियलिटी शो को होस्ट करती नजर आएंगी। हैरानी वाली बात यह है कि इस शो के लिए शिल्पा को बहुत बड़ी रकम दी जा रही है।
मुंबई। सुनने में आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी जल्द एक डांस बेस्ड रियलिटी शो को होस्ट करती नजर आएंगी। हैरानी वाली बात यह है कि इस शो के लिए शिल्पा को बहुत बड़ी रकम दी जा रही है। शिल्पा को इस शो के लिए पिछले जज किए गए शो की फीस से दोगुनी रकम मिल रही है।
सुना आपने, सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का भी हो गया ब्रेकअप!
शिल्पा इससे पहले रियलिटी शो 'नच बलिए' के दो सीजन में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। इसमें सेलेब्रिटी कपल्स के बीच डांस का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। बताया जा रहा है कि दूसरे चैनल पर एक डांस बेस्ड रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है। इसके लिए शिल्पा को 10 से 14 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं।
सूत्रों की मानें तो 'नच बलिए' के लिए शिल्पा को 5 से 7 करोड़ रुपये मिले थे। सूत्र ने बताया, 'शिल्पा को इस नए शो का कॉन्सेप्ट पसंद आया है और उन्होंने इसे करने का फैसला कर लिया है। शिल्पा पुराने फॉर्मेट पर चले आ रहे शो को करने में इंट्रेस्ट नहीं हैं। वह कुछ एक्सपेरिमेंट चाहती हैं।'
देखिए, ये कैसे कपड़े पहनकर मुंबई की सड़कों पर निकलीं नरगिस फाखरी
शिल्पा से तो इस बारे में कोई बात नहीं हो पाई, लेकिन नए शो की प्रोडक्शन यूनिट से जुड़े सूत्र ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, 'मेकर्स इस शो में पॉपुलर फेस को जज की भूमिका में लेना चाहते हैं। इनके संपर्क में कई ए-लिस्टर एक्ट्रेसेस हैं, जिनमें से एक शिल्पा शेट्टी भी हैं। जैसे ही वो इस शो के लिए अपनी रजामंदी दे देती हैं, वैसे ही उन्हें मोटी रकम का चैक पकड़ा दिया जाएगा।