Sakshi Chopra In BB: क्या बिग बॉस में भाग लेंगी रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा?
Sakshi Chopra In BB ख़बर है कि रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा को सलमान ख़ान होस्टेड शो बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sakshi Chopra In BB: बिग बॉस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सलमान ख़ान शो के प्रोमो के साथ वापस आ गए हैं। ऐसे में अब धीरे-धीरे एक बार फिर बिग बॉस के अगले सीज़न के लिए प्रतिभागियों की चर्चा भी तेज हो गई है। बिग बॉस 14 के लिए किसे अप्रोच किया गया है, कौन नज़र आने वाला है, ऐसी बातें हो रही हैं। इस बीच एक ऐसा ही नाम सामने आया है। टीवी के गोल्डन एज में रामायण जैसे शो बनाने वाले रामानंद सागर की पोती और सोशल मीडिया सेंसेशन साक्षी चोपड़ा। ख़बर है कि साक्षी को बिग बॉस के अगले सीज़न के लिए अप्रोच किया गया है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि साक्षी चोपड़ा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है। सूत्र ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि जैसा हमें बताया गया है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर साक्षी चोपड़ा से बिग बॉस 14 के लिए संपर्क किया गया है। अगर सब कुछ सही जाता है, तो वह इस कॉन्ट्रवर्सियल शो का हिस्सा बनेंगी।
कौन हैं साक्षी चोपड़ा
आपको बता दें कि साक्षी एक फ़िल्मी घराने से आती हैं। वह अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और फोटोज़ के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल काफी पॉपुलर है। उनके पास 5 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा साक्षी सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं। वह जल्द ही अपना एक एल्बम लेकर आने वाली हैं। वैसे अब देखना है कि वह बिग बॉस में नज़र आती हैं या नहीं?
कब शुरू होगा बिग बॉस 14
वहीं, अगर बिग बॉस की बात करें, तो इसका पहला प्रोमो लोगों के सामने आ चुका है। चर्चा है कि सलमान ख़ान दूसरे प्रोमो की शूटिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वह अपने पनवेल फॉर्म हाउस से ही शो का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा दावा यह भी किया जा रहा है कि बिग बॉस का अगला सीज़न सिंतबर के आखिरी सप्ताह तक ऑन एयर हो सकता है।
Photo Credit- Sakshi Chopraa Instagram