फिर आई एकता कपूर के इस शो को बंद करने की ख़बर, बार बार क्यों होता है ऐसा
इससे पहले चार बार इस तरह की चर्चा रही। इस तरह की भी ख़बर आई कि इस सीरियल का जल्द ही स्पिन ऑफ भी बनाया जाएगा।
मुंबई। पांच साल पहले शुरू हुआ एकता कपूर का सीरियल ये है मोहब्बतें कई बार टीआरपी के टॉप 5 में रह है। इसके किरदार घर घर लोकप्रिय हुए हैं। इससे पहले भी कई बार इस शो को बंद किये जाने की ख़बर आ चुकी है और अब एक बार फिर ऐसी ही न्यूज़ जोरों पर है।
ख़बर है कि दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर ये है मोहब्बतें को अक्टूबर में ऑफ़ एयर कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक शो की लगातार घटती टीआरपी के चलते इस बात का फ़ैसला लिया गया है। हालांकि एकता कपूर या चैनल की तरफ़ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि शो को खत्म करने से पहले इसके कुछ ग्रैंड एपिसोड शूट किये जाएंगे जिसके लिए पूरी टीम भारत से बाहर की यात्रा करेगी। यह भी बताया गया है कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपना इंतजाम कर लिया है और वो जल्द ही एक वेब सीरीज़ में काम करेंगी।
साल 2013 में एकता कपूर ने इस रोमांटिक ड्रामा की शुरुआत की थी। इशिता के किरदार में दिव्यांका और रमन भल्ला के किरदार में करण पटेल को लिया गया। कहानी एक ऐसी औरत की है जो माँ नहीं बन सकती। करण और इशिता की ज़िंदगी में बाद में रूही आती है और उसी की वजह से दोनों एक रिश्ते में बंधे रहते हैं। सीरियल में समय समय पर ट्विस्ट दिखाए गए और इशि’माँ’ के एक्सीडेंट और मौत की ख़बर ने सोशल मीडिया पर ख़ूब हंगामा भी किया था। हाल ही में ये है मोहब्बतें ने 1500 एपिसोड पूरे किए थे।
हाल में इस शो को क्योंकि सास भी कभी बहू थी के तर्ज़ पर आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, जिसमें इशिता अपने बेटे को गोली मारती है। हालांकि ये पैंतरा भी काम नहीं आया था। तब लोगों ने गुस्से में आ कर शो को बंद कर देने को कहा था। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस शो को बंद करने की ख़बर आई है। इससे पहले चार बार इस तरह की चर्चा रही। इस तरह की भी ख़बर आई कि इस सीरियल का जल्द ही स्पिन ऑफ भी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कहानी 'इस' घर की: एकता कपूर ने पिता की पुरानी यादों के साथ बनाया ये इमोशनल वीडियो