Move to Jagran APP

India's Best Dancer के लॉन्च पर मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर, वायरल हुईं तस्वीरें

Indias Best Dancer मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस को फ्लाइंग किस भी दिएl इसके अलावा वह ब्लोअर से ऑडियंस पर फवारा करती नजर आईl मलाइका अरोड़ा डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ शो को जज करती नजर आएंगीl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 02:44 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 02:45 PM (IST)
India's Best Dancer के लॉन्च पर मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर, वायरल हुईं तस्वीरें
इंडिया बेस्ट डांसर के लांच पर टेरेंस लुईस ने कहा कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा को देसी बनना सिखाया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl मलाइका अरोड़ा हाल ही में इंडियास बेस्ट डांसर शो के लॉन्च पर नजर आईl इस मौके पर उनके अलावा टेरेंस लुईस और गीता कपूर भी नजर आएl हालांकि मलाइका अरोड़ा ने अपने खूबसूरत अंदाज से सभी का दिल जीत लियाl इस अवसर पर मलाइका अरोड़ा ने वन शोल्डर वाइट गोल्ड गाउन पहन रखा थाl उनका ड्रेस काफी पसंद किया गयाl इस अवसर पर मलाइका अरोड़ा कई अलग-अलग अंदाज में नजर आईl

loksabha election banner

मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस को फ्लाइंग किस भी दिएl इसके अलावा वह ब्लोअर से ऑडियंस पर फवारा करती नजर आईl मलाइका अरोड़ा डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ शो को जज करती नजर आएंगीl इंडिया बेस्ट डांसर के लांच पर टेरेंस लुईस ने कहा कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा को देसी बनना सिखाया है और इसके पहले वह बहुत क्लासिक थीl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by India Forums (@indiaforums)

मलाइका अरोड़ा से जब इस अवसर पर पूछा गया कि एक प्रतियोगी ने उनके गाल को जब छुआ थाl इसपर उनकी क्या प्रतिक्रिया थीl तब मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह कुछ देर के लिए चौंक गई थीl मलाइका अरोड़ा फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl मलाइका अरोड़ा का अफेयर इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ चल रहा हैl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों को कई अवसर पर साथ समय बिताते देखा जा सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by যাযাবৰ (Jajabor) (@jajabor33)

मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थीl हालांकि उन्होंने अरबाज खान से तलाक ले लिया है और अब उनका अफेयर अर्जुन कपूर से चल रहा हैl दोनों को लेकर खबरें है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैl हालांकि दोनों ने अभी तक शादी की डेट की पुष्टि नहीं की हैl अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.