दिव्यांका त्रिपाठी के फैन्स के लिए बुरी ख़बर, इस शो से होने वाली है विदाई
इसी शो की वजह से दिव्यांका की फैन फालोविंग में जबरदस्त इज़ाफा भी हुआ है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दिव्यांका त्रिपाठी ने स्टार प्लस के शो ‘ये है मोहब्बतें’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है लेकिन अब ख़बर है कि दिव्यांका त्रिपाठी ने इस शो से अलविदा कहने का मन बनाया है।
जी हां, यह ख़बर अब पक्की हो चुकी है। दिव्यांका ने मीडिया से बातचीत में यह स्वीकार भी कर लिया है। उन्होंने बताया है कि जल्द ही उनके किरदार को शो में मौत हो जायेगी। वह अपनी इस जर्नी से बेहद खुश हैं और उन्होंने अपने हर मोमेंट को शो में जिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि काफी कम किरदार ऐसे होते हैं जो आपके दिल के बेहद करीब होते हैं। इशिता का किरदार उनमें से ही एक था और ताउम्र यह किरदार उन्हें याद रहेगा। उन्होंने कहा “ मैं ईशी माँ का किरदार हमेशा याद रखूंगी। वह लकी हैं कि उन्हें फैन्स का इतना प्यार मिला है। खबरें हैं कि दिव्यांका अब कुछ दिन का ब्रेक चाहती हैं। इसलिए वह शो से दूरी बना रही हैं। अब तक उन्होंने कोई नए प्रोजेक्टस भी हाथ नहीं लिए हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि इशिता की मौत हो जाएगी लेकिन कुछ ऐसी सिचुएशन रखी जायेगी कि इस किरदार के वापस आने के आसार भी होंगे और माना जा रहा है कि बाद में किरदार का चेहरा बदल जायेगा।
यह भी पढ़ें: दिशा वकानी बनीं मां, घर आयी नन्ही परी
बता दें कि दिव्यांका को ये है मोहब्बतें से सबसे अधिक लोकप्रियता मिली है। इसी शो की वजह से दिव्यांका की फैन फालोविंग में जबरदस्त इज़ाफा भी हुआ है।