पहली बार दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर कीं अपनी बोल्ड फोटोज, पूल में मस्ती करती आईं नज़र
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। ये है मोहब्बतें में ‘ईशिता मां’ के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रे दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।एक्ट्रेस अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। ये है मोहब्बतें में ‘ईशिता मां’ के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।एक्ट्रेस अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अगर आप दिव्यांका का इंस्टाग्राम स्टॉक करेंगे तो आपको एक्ट्रेस की लगभग सारी फोटोज़ इंडियन आउटफिट्स में नज़र आएंगी। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भी बोल्ड या बिकिनी फोटो शेयर नहीं की हुई है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज़ शेयर की हैं वो उनकी अब तक की फोटोज़ से थोड़ी अलग हैं।
ज्यादातर इंडियन लुक में नज़र आने वाली दिव्यांका अपनी लेटेस्ट फोटो में बिकिनी पहने स्वीमिंग पूल में नज़र आ रही हैं। हालांकि इन फोटोज़ में केवल दिव्यांका का चेहरा ही साफ नज़र आ रहा है, बाकी फोटो थोड़ी धुंधली है। फोटोज़ में दिव्यांका पूल में मस्ती करती नज़र आ रही हैं। तस्वीरों में वो पानी की लहरों को कैमरे की तरफ उछालती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तीन फोटो शेयर की हैं और तीनों फोटोज़ में ही उनके फेस का शॉट लिया गया है। ये पहली बार है जब दिव्यांका ने कुछ अलग तरह की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इससे पहले दिव्यांका ने कभी इतने बोल्ड फोटोज़ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं शेयर की हैं। एक्ट्रेस की ये फोटोज़ काफी वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि दिव्यांका टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने करियर की शरुआती दिनों को याद करते हुए बताया था कि वो भी इंडस्ट्री में कई बुरा अनुभवों का शिकार हो चुकी हैं। ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने बताय था, 'सभी पुरुष इस जैसे नहीं होते। हालांकि मेरे कुछ बुरे अनुभव हैं। कुछ पुरुष ऐसे हैं जो 'ना' नहीं सुनना चाहते। वह गलत प्रस्ताव देते हैं और अभद्र टिप्पणी करते हैं। इसके अलावा सम्मान भी चाहते हैं अगर आप उनका विरोध करते हैं या सम्मान नहीं करते तो वह आपका नाम खराब करने का प्रयास करते हैं। वह इसे अपने ईगो पर ले लेते हैं और आपकी ईमेज खराब करने की कोशिश करते हैं। मैंने सब झेला है, जब मैं नई थी। मैं अपने आपको लेकर निश्चिंत थी। मैं ऐसे दबाव के आगे नहीं झुकी। कुछ लोगों ने मुझपर जोर-आजमाइश का प्रयास किया, लेकिन मैंने उन्हें सफल नहीं होने दिया। मैं सावधानी से अपनी बात कहती थी कि मेरी ना मतलब ना है’।