Hina Khan Boyfriend: हिना खान ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल पर दिल खोलकर लुटाया 'प्यार', बताया, 'हीरो', वायरल हुई तस्वीरें
Hina Khan Boyfriend हिना खान और रॉकी जायसवाल की जोड़ी काफी पसंद की गई हैl दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैl दोनों की जोड़ी काफी फेमस हैl दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया हैl (फोटो साभार हिना खान इंस्टाग्राम)
नई दिल्ली, जेएनएनl Hina Khan Boyfriend: हिना खान इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैंl दोनों अक्सर साथ नजर आते हैंl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों जल्द शादी करने वाले हैंl हालांकि दोनों ने अभी तक शादी की डेट की घोषणा नहीं की हैl रॉकी जायसवाल हिना खान के साथ अक्सर नजर आते हैंl वह उनकी परछाई बनकर उभरे हैंl
हिना खान दरअसल जहां भी जाती है, वहां रॉकी जायसवाल उनके साथ खड़े नजर आते हैंl हाल ही में रॉकी जायसवाल कांस फिल्म फेस्टिवल में हिना खान के साथ भाग लेने गए थेl इस अवसर पर हिना खान ने न सिर्फ अपनी फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया, बल्कि वह रेड कारपेट पर भी कई बोल्ड ड्रेस पहनकर वॉक करती नजर आईl इन सभी के बीच रॉकी जायसवाल एक अच्छे ब्वॉयफ्रेंड की तरह उनके साथ लगे रहे और उनका साथ देते रहेl इन्हीं क्वालिटीज के कारण हिना खान रॉकी जायसवाल को दिल दे बैठी है और दोनों का रिश्ता बीते समय के साथ गहरा होता गया हैl
हिना खान ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ अब इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता हैl तस्वीरों में रॉकी जायसवाल को हिना खान ने गले लगा रखा हैl इसके अलावा उन्होंने लिखा है, 'यू हीरोl' दरअसल हीरो हिना खान और रॉकी जायसवाल के नाम के पहले अक्षरों को मिलाकर भी बनता हैl इसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैंl वहीं इसकी बाद की तस्वीर में दोनों को वॉक करते हुए देखा जा सकता हैl
हिना खान और रॉकी जायसवाल ने कई शो में साथ काम किया हैl इसके चलते दोनों की एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग और अंडरस्टैंडिंग हैl हिना खान टेलीविजन एक्ट्रेस हैl वह कई शो में काम कर चुकी हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैl