विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुम है किसी के प्यार में' की 'पत्रलेखा' को असल जिंदगी में चढ़ी 'विराट' के नाम की हल्दी, संगीत में जमकर थिरके नील भट्ट

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 04:34 PM (IST)

नील भट्ट धारावाहिक में ही उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध ...और पढ़ें

नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा हल्दी और संगीत, फोटो साभार: Instagram
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा हल्दी और संगीत, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' में एसीपी विराट चव्हाण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नील भट्ट धारावाहिक में ही उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। नील और ऐश्वर्या पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद इसी साल जनवरी के महीने में दोनों ने सगाई कर ली थी। वहीं अब ये दोनों शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी के रस्में ऐश्वर्या के होम टाउन उज्जैन में हुईं। जहां नील भट्ट धूम- धाम से बारात लेकर पहुंचे। दो दिन पहले ऐश्वर्या शर्मा की मेहंदी की रस्म हुई। जिसकी तस्वीरें खुद ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसके बाद बीते दिन नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की हल्दी और संगीत की रस्में हुईं। जिसमें दोनों दूल्हा- दुल्हन और उनका परिवार बेहद खुश नजर आया।

ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी हल्दी की रस्म में पीले रंग की साड़ी पहनी थी। तो वहीं नील भट्ट भी पीले रंग का कुर्ता पहने हुई थी। दोनों की हल्दी की रस्म एक साथ ही हुई। दोनों ने भी एक दूसरे को हल्दी लगाई। हल्दी की रस्म बड़ी ही धूमधाम से हुई। जिसमें इन दोनों का परिवार और दोस्त शामिल हुए। इन दोनों की हल्दी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by SaiRat.NeilAyesha (@_sairat.universe_)

वहीं बीते दिन ही इन दोनों की संगीत सेरेमनी हुई। संगीत में दोनों ने जमकर डांस किया। वहीं नील भट्ट ने अपने संगीत पर रोज गोल्ड रंग का कुर्ता पहना था। इसके साथ उन्होंने धोती को टीमअप किया था। जिसमें नील बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। नील भट्ट ने अपने संगीत में रणवीर सिंह के गाने 'मल्हारी' गाने पर जमकर डांस किया। वहीं ऐश्वर्या शर्मा ने अपने संगीत पर रोज गोल्ड और गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं। बता दें कि इस समय इन दोनों की शादी की रस्में चल रही हैं।