Ganesh Puja 2020: करिश्मा तन्ना, मौनी रॉय, शेफाली जरीवाला, शरद मल्होत्रा जैसे टीवी कलाकारों ने गणपति बप्पा का धूम-धाम से किया स्वागत
Ganesh Puja 2020 रिथविक धनजानी करण वाही करणवीर बोहरा जैसे कुछ सेलेब्स ने घर में इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्तियां गढ़ी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl करिश्मा तन्ना, मौनी रॉय, शेफाली जरीवाला, शरद मल्होत्रा जैसे टीवी कलाकारों ने गणपति बप्पा का स्वागत धूम-धाम से किया हैl गणेश चतुर्थी २०२० एक ऐसा त्योहार है, जहां लोग गणपति बप्पा का खुले हाथों और अत्यंत प्रेम के साथ स्वागत करते हैं। वे सभी दुखों को पीछे छोड़ते हुए घर को सजाते हैं और लोगों के साथ घुलते-मिलते हैं। हालांकि कोरोना वायरस महामारी अभी भी हम पर मंडरा रहा है और सैकड़ों और हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं, फिर भी इस त्योहार को मनाने का उत्साह बरकरार है।
कई बॉलीवुड सेलेब्स के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी बात रखी और बताया कि कैसे वे इस फेस्टिवल को मना रहे हैं। न केवल उन्होंने घर में बाप्पा का स्वागत किया बल्कि प्रशंसकों और अनुयायियों को शुभकामनाएं भी दींl
इसमें करिश्मा तन्ना, अर्जुन बिजलानी, चारु असोपा, शरद मल्होत्रा, करणवीर बोहरा, मधुरिमा तुली, शेफाली जरीवाला, अमृता खानविलकर, मौनी रॉय और मनीष पॉल जैसे कई अन्य सितारें भी शामिल हुए। रिथविक धनजानी, करण वाही, करणवीर बोहरा जैसे कुछ सेलेब्स ने घर में इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्तियां गढ़ी हैं।
उत्सव की तस्वीरों को शेयर करते हुए खतरों के खिलाड़ी 10 की विजेता करिश्मा ने लिखा, 'मेरा पहला गन्नू की स्थापना, भावना व्यक्त नहीं कर सकता। भावुक, खुश, अभिभूत हो उठी हूंl हमारे गणेश जी घर पर आए हैl गणपति बप्पा मोरया गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छाl'
जबकि करणवीर ने अपनी पत्नी तीजे सिद्धू के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, 'यह मेरे सभी दोस्तों के लिए अनुरोध है, जो # आंगनेश्वरी रखते हैं। .... अगले साल चलो सब घर पर बप्पा को बनाने का संकल्प लेते हैं, न केवल इससे अच्छा लगता है, बल्कि पूरी प्रक्रिया संतुष्टि देने वाली हैl' कई फिल्म सितारों ने भी अपने घर पर बाप्पा का स्वागत किया हैl इसमें संजय दत्त, मानुषी छिल्लर जैसे कलाकार शामिल हैl सभी ने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दी हैl