Move to Jagran APP

Ganesh Chaturthi 2021: टेलीविजन सितारों के घर विराजे बप्पा, धूमधाम से किया स्वागत

सितारे अपने घर पर बप्पा का स्वागत करते हैं। कोई 10 दिनों तक बप्पा को अपने घर पर रखता है तो कोई डेढ़ दिन या तीन दिन बप्पा को घर पर विराजमान करता है। कई टेलीविजम सेलेब्स मे आज बप्पा का घर पर स्वागत किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 03:23 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 07:22 AM (IST)
Ganesh Chaturthi 2021: टेलीविजन सितारों के घर विराजे बप्पा, धूमधाम से किया स्वागत
गणेश चतुर्थी 2021 टेलीविजन सितारों ने दी बधाई, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई लोग गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। इस पर्व को सबसे ज्यादा मुंबई (महाराष्ट्र) में मनाया जाता है। जिसके चलते बॉलीवुड सेलेब्स या टेलीविजन सेलेब्स के घर पर भी इस पर्व की बड़ी धूम रहती हैं। सितारे अपने घर पर बप्पा का स्वागत करते हैं। कोई 10 दिनों तक बप्पा को अपने घर पर रखता है तो कोई डेढ़ दिन या तीन दिन बप्पा को घर पर विराजमान करता है। कई टेलीविजम सेलेब्स मे आज बप्पा का घर पर स्वागत किया है।

loksabha election banner

बॉलीवुड के साथ ही टेलीविजन सितारों के बीच भी गणेश चतुर्थी की धूम होती है। इसी कड़ी में मनी, पॉल ने भी अपने घर पर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया है। मनीष ने अपने घर में सुंदर सी जांकी लगाकर उसमें गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

टेलीविजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी के घर पर भी गणपति बप्पा की स्थापना बड़ी ही धूमधाम से की गई। अर्जुन ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अर्जुन के घर पर उनके परिवार और दोस्तों ने मिलकर गणपति बप्पा के जयकारे भी लगाए। अर्जुन खुद अपने घर पर बीते दिन गणपति बप्पा की मूर्ति लेकर आए थे। जिसके बाद आज उन्होंने गणेश जी की स्थापना भी की।

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Bijlani . AB (@arjunbijlani)

पवित्र रिश्ता फेम अभिनेता ऋत्विक धंजानी ने बी अपने घर पर गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की है। ऋत्विक ने अपने घर पर ईको फ्रैंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। ये खूबसूरत प्रतिमा उन्होंने खुद अपने हाथों से ही बनाई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rithvik (Abhay Aangre) (@rithvik_d)

टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने भी मिट्टी से ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाकर अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकमनाएं दी हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Karenvir Bohra (@karanvirbohra)

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी अपने घर पर गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की। उन्होंने भी अपने हाथों से ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। गुरमीत ने ये प्रतिमा खुद अपने हाथों से बनाई है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.