Move to Jagran APP

Manya Singh Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में नजर आएंगी फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह

बिग बॉस सीजन 16 का दर्शक काफी जोर-शोर से इंतजार कर रहे हैं। 3 महीनों तक चलने वाले इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों के लिए झगड़ा करना दर्शकों को काफी लुभाता है। इस रिएलटी शो के हर सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलाता है।

By Aditi YadavEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 11:35 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 11:46 PM (IST)
Manya Singh Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में नजर आएंगी फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह
Manya Singh, bigg boss, photo credit instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Manya Singh Bigg Boss 16: टीवी का मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 आजकल खूब चर्चा मेंहै। ये शो अगले महीने यानी अक्टूबर में टेलीकास्ट होने वाला है। ऐसे में दर्शकों के बीज इसका काफी बज बना हुआ है। शो को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं अब खबर है कि शो में फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह कंटेस्टेंट्स के रूप में नजर आने वाली है।

loksabha election banner

कन्फर्म हुआ मान्या सिंह का नाम

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐚𝐧𝐲𝐚 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 (@manyasingh993)

आज तक कि खबर के मुताबिक, सलमान खान के इस शो में मान्या सिंह अपना ग्लैमर का तड़का लगाने को बिलकुल तैयार है। हालांकि, मान्या सिंह शो में नजर आएंगी या नहीं, इसपर उनकी ओर से अबतक कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन स्थापित सूत्रों से यह बात सामने आ रही है कि वह कन्फर्म हैं।

फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप थी मान्या

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐚𝐧𝐲𝐚 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 (@manyasingh993)

यूपी की रहने वालीं मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप रह चुकी हैं। हालांकि मान्या परिवार के साथ मुंबई में रहती है। उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। मान्या सिंह का पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे हाटा में हुआ था। मान्या सिंह ने करियर में कई तरह की जॉब्स की हैं। कुछ दिनों पहले ही मान्या सिंह ने अपने पेरेंट्स के लिए नया घर खरीदा था।

साजिद खान भी होंगे शो का हिस्सा ?

खबरों की माने तो बिग बॉस 16 के लिए साजिद खान का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि अभी इस पर मुहर नहीं लगी है लेकिन, कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने साजिद को शामिल करने के लिए कॉन्टैक्ट किया है। अगर साजिद इस शो का हिस्सा हुए तो दर्शकों को काफी मजा आने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Sajid Khan (@aslisajidkhan)

इन सेलेब्स को किया था कॉन्टैक्ट

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान खान के इस शो के लिए टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, करण पटेल, फैजल शेख, जन्नत जुबैर और कनिका मान को कॉन्टैक्ट किया था लेकिन इन सभी स्टार ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।  

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhla Jaa 10: धीरज धूपर ने छोड़ा शो 'झलक दिखला जा 10' , सामने आई ये वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.