Kasautii Zindagii Kay: दंगल गर्ल फ़ातिमा सना शेख को आया सपना- अनुराग ने कर दी प्रेरणा की हत्या
फातिमा को सीरियल में आगे होने वाले ट्विस्ट को लेकर एक सपना शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें सपना आया है कि धारावाहिक का किरदार अनुराग प्रेरणा की हत्या कर रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। एकता कपूर की टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' फिलहाल काफी बज क्रिएट कर रही है। वहीं, अब इसको दंबग गर्ल फातिमा सना शेख ने भी अपना इंट्रेस्ट दिखाया है। ख़बर है कि फातिमा को सीरियल में आगे होने वाले ट्विस्ट को लेकर एक सपना शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें सपना आया है कि धारावाहिक का किरदार अनुराग, प्रेरणा की हत्या कर रहा है।
फातिमा ने बताया है कि मैंने रात में एक बुरा सपना देखा। यह मेरे पसंदीदा सीरियल कसौटी जिंदगी के बारे में हैं, जिसे मैं लंबे समय से देखते आ रही हूं। मैंने सुबह सपना देखा कि अनुराग ने प्रेरणा को मार दिया। हां, कोई और नहीं, बल्कि अनुराग ने खुद। उम्मीद है कि ऐसा कभी नहीं हुआ होगा। इसके बाद से फैंस के दिमाग में सवाल खड़ा हो रहा है कि कहीं ये हिंट तो नहीं है। हो सकता है कि फैंस को आने वाले समय कोई ट्विस्ट देखने को मिले।
आपको बता दें कि शो में अनुराग बसु के रूप में एक्टर पार्थ समथान अपनी परफॉर्मेंस से प्रभावित कर रहे हैं। वहीं, प्रेरणा किरदार एरिका फर्नांडिस निभा रही हैं। दोनों ही इस सीरियल के लीड एक्टर हैं। इससे पहले हिना ख़ान और करण ग्रोवर भी इस शो का हिस्सा थे। हालांकि, अब दोनों इस शो से बाहर हो गए हैं। हिना की जगह एक्ट्रेस आमना शरीफ़ ने ली। वह फिलहाल कोमोलिका के किरदार में एंट्री हो चुकी है।
गौरतलब है कि एकता कपूर लंबे समय इस शो बनती आ रही हैं। इसकी शुरुआत श्वेता तिवारी के साथ हुई थी। इसके बाद उन्हें हितेन तिवारी, रोनित रॉय और ऊर्वसी ढोलकिया ने रिप्लेस किया। यह भारतीय टेलीविज़न का तीसरा सबसे लंबा चलने वाला शो है। हालांकि, साल 2018 में शो एक बार फिर नए रूप रंग के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित किया गया। नया शो भी लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।