विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MC Stan: फराह खान ने बताया बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन के डायमंड्स का सच, पिक्चर की शेयर

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 15 Feb 2023 06:49 PM (IST)

फराह खान ने हाल ही में बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन के लिए पार्टी आर्गेनाइज की थी। अब ...और पढ़ें

Farah told the truth of MC Stan's diamonds, shared the picture, via instagram
Farah told the truth of MC Stan's diamonds, shared the picture, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। MC Stan with Farah Khan: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन के बारे में उनके फैंस हर बात जानना चाहते हैं। बिग बॉस 16 के पूरे सीजन में उनके फैंस में ये कंफ्यूजन रहा कि वो जो ज्वेलरी पहनते हैं वो रियल है या नहीं। अब डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने एमसी स्टेन के साथ एक पिक्चर शेयर की है। साथ ही उन्होंने एमसी स्टेन के बारे में लोगों का ये कंफ्यूजन दूर करते हुए राज भी खोला है।

फराह ने एमसी स्टेन के साथ पिक्चर की शेयर

फराह खान ने एमसी स्टेन के बिग बॉस 16 का विनर बनने के बाद अपने घर पर एक पार्टी ऑर्गेनाइज की। जिसमें बॉलीवुड और टीवी के सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में बिग बॉस 16 के भी सभी कंटेस्टेंट नजर आए। पार्टी की पिक्चर्स और वीडियोज फराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। जिसमें कंटेस्टेंट बिग बॉस का टाइटल ट्रेक गाते नजर आ रहे हैं। अब बुधवार की शाम फराह ने पार्टी में आए मेहमानों के साथ ही एमसी स्टेन के साथ भी पिक्चर्स शेयर की।

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

एमसी के डायमंड का फराह ने खोला राज

बिग बॉस 16 के दौरान एमसी स्टेन के आउटफिट्स और ज्वैलरी खासी चर्चाओं में रहीं। हर कोई उनकी ज्वैलरी की रियलिटी जानना चाहता है। अब फराह ने इसका राज खोल दिया है और एमसी स्टेन के साथ पिक्चर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैने चैक किया है, ये डायमंड रियल हैं, बिल्कुल एमसी स्टेन की तरह।'

60 कैरेट का है नेकलेस

एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम पर अपनी ऑफिशियल प्रोफाइल से इस नेकपीस का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था। जिसके कैप्शन में इस नेकपीस में 60 कैरेट के डायमंड लगे होने की जानकारी दी गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Zeedajeweler (@zeedajeweler)

इतनी महंगी आउटफिट पहनते हैं एमसी स्टेन

पूरे सीजन में एमसी स्टेन ने अपनी आउटफिट्स से भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बिग बॉस 16 के दौरान ही एक बार सलमान खान ने एमसी स्टेन से उनकी आउटफिट का प्राइज पूछा था। जिसके जवाब में एमसी ने कहा था कि उन्होंने 60 लाख रुपए की आउटफिट पहनी है। बता दें कि एमसी ने उस वक्त पहनी हुई आउटफिट का प्राइज बताया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: देखते रह गए विनर एमसी स्टैन, बाजी मार ले गया ये सीधा-सादा कंटेस्टेंट, वसूली सबसे ज्यादा फीस

यह भी पढ़ें: Alia-Ranbir: रणबीर कपूर ने ऑडियंस की खचाखच भीड़ में आलिया को वैलेंटाइन डे किया विश, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट