'रामायण' के रिकॉर्ड बनाने के बाद फैन की 'बाहुबली' के निर्देशक राजामौली से अपील- बनाए एक नया वर्ज़न
फैन सोशल मीडिया पर अपील कर रहे हैं कि राजामौली अपने स्टाईल में रामायण का निर्माण करें। लोग के अंदर इस शो के लेकर जबरदस्त क्रेज देखी जा रा रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोराना वायरस लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर के फेमस शो रामायण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। देखने जाने के मामले में दुनिया भर के दर्शकों को पीछे छोड़ने वाले शो को लेकर फैंस में एक किस्म क्रेज देखने को मिल रहा है। दर्शक अब इसका नया वर्जन और जबरदस्त वर्जन चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बाहुबली बनाने वाले फ़िल्ममेकर एस एस राजामौल से गुहार लगाई है। फैन सोशल मीडिया पर अपील कर रहे हैं कि राजामौली अपने स्टाईल में रामायण का निर्माण करें।
दूरदर्शन पर रामायण रविवार को ख़त्म हो गया। इसके बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कुछ देर के लिए #RajamouliMakeRamayan ट्रेंड करने लगा। लोग कहने लगे कि राजामौली ही भारत के इस पुरानी अवधारणा के साथ न्याय कर सकते हैं। इसे वापस बनाकर वह भारत को एक बार फिर गौरवान्वित कर सकते हैं।
फैंस एक फोटो को लगातार रीट्वीट करते रहे। इसमें लिखा है- 'बाहुबली जैसी नीति परायण और प्रजा हितैषी राजा पर बनी फ़िल्म बहुत सुर्खियों में रही थी। यदि श्रीरामचंद्र जी के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर फ़िल्म बनती है, तो वह विश्व में लोकप्रियता के नए कीर्तिमान रच देगी।' फैंस यही तक नहीं रुके, उन्होंने कास्टिंग के लिए भी सलाह दे दी। किसी ने जूनियर एनटीआर को राम बनाने की बात कही, तो किसी ने रामचरन तेजा का नाम सुझाव।
Next ramanand sagar should
Be @ssrajamouli who can create this epic#RajaMouliMakeRamayan@PrakashJavdekar pic.twitter.com/WNx5K0JSpB— Ashish Mishra (@ashishmishra3) May 3, 2020
I want this guy to act as Shree Ram if this happens...aag lagaa dega 🔥 pic.twitter.com/emRh8jnp4g— Adithya Dasika 🤓 (@iAdithyaDasika) May 3, 2020
Sir please make a movie like epic Bahubali jai shri ram @ssrajamouli pic.twitter.com/eN6i4WNnIR— vaibhav mishra ( वैभव मिश्रा ) (@vaibhavgwalior) May 3, 2020
रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
रामायण ने देखने जाने के मामले में विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। डीडी ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, -'विश्व रिकॉर्ड!! दूरदर्शन पर रामायण के री-ब्रॉडकास्ट ने वर्ल्ड वाइड व्यूअरशिप को तोड़ दिया है। 16 अप्रैल को शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। इस 7.7 करोड़ लोगों ने देखा।' आपको बता दें कि रामानंद सागर ने साल 1987 में रामायण बनाई थी। इसमें अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी लीड रोल में थे। लॉकडाउन में इस वापस से दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया।