विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में जलवा दिखाएगा यह सोशल मीडिया सेंसेशन, शिव ठाकरे और प्रियंका को देंगे कड़ी टक्कर!

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 19 Feb 2023 12:11 PM (IST)

Lock Upp 2 लॉक अप के पहले सीजन के बाद एकता कपूर दूसरे सीजन के साथ जल्ह दी हाजिर होने ...और पढ़ें

File Photo of Kangana Ranaut from Lock Upp 2
File Photo of Kangana Ranaut from Lock Upp 2

नई दिल्ली, जेएनएन। Lock Upp 2: एकता कपूर का फेमस रियलिटी शो 'लॉक अप' लौट रहा है। एक बार फिर खतरनाक जेल के अंदर दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की नोक-झोंक देखने को मिलेगी, जिस पर जजमेंट कंगना रनोट देंगी। सेकेंड सीजन के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। इस सीजन के लिए बिग बॉस 16 के फेमस कंटेस्टेंट्स शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम सहित और कई लोगों का नाम सामने आया है। अब एक और नाम सामने आया है, जिसका नाम जानकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

लंबा चलेगा 'लॉक अप 2'

'लॉक अप 2' को लेकर काफी टाइम से चर्चा है। इस बार के शो में काफी कुछ बदला हुआ नजर आने वाला है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि लॉक अप 2 पिछले सीजन से काफी लंबा चलने वाला है। जहां पहला सीजन 72 दिनों का था। वहीं दूसरा सीजन 90 दिनों तक चलेगा। इसके अलावा शो में दूसरा बदलाव दिखाए जाने वाले प्लेटफॉर्म में किया गया है। इस बार लॉक अप सीजन ओटीटी पर नहीं, बल्कि टीवी पर दिखाया जाएगा।

लॉक अप 2 के लिए फाइनलाइज हुआ ये नाम?

इतने सारे बदलाव की जानकारी देने के बाद अब चलिये बताते हैं उस कंटेस्टेंट का नाम, जिसे कंगना के शो के लिए अप्रोच किया गया है। यह नाम है सोशल मीडिया सेंसेशन फैजल शेख का, जिन्हें प्यार से उनके चाहने वाले मिस्टर फैजू कह कर बुलाते हैं।

फैजल रियलिटी शो की दुनिया में नया नाम नहीं हैं। इससे पहले उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 में देखा गया था। फैजल को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब इस पर नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: Soundarya Sharma: अब्दु की पार्टी में सौंदर्या शर्मा को देख आगबबूला हुए फैंस, बोले- गौतम को यूज कर लिया अब...

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, प्रियंका ने दिखाई माल्ती की पूरी तस्वीर, देखते ही दिल हार बैठे फैंस