Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KKK 13: खतरनाक वॉटर स्टंट को परफॉर्म कर फैसल शेख की हालत हुई खराब ! वीडियो शेयर कर बताया एक्सपीरियंस

    KKK 13 खतरों के खिलाड़ी में ऐसे-ऐसे स्टंट्स परफॉर्म कराए जाते हैं जिनके बारे में शायद ही कोई सोच सकता होगा। टीवी पर भी अगर इन स्टंट्स को देखने वालों की चीख निकल जाती है। रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को हर एपिसोड में पहले से हाई लेवल के टास्क पर परफॉर्म करने को देते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

    By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Wed, 20 Sep 2023 06:31 PM (IST)
    Hero Image
    Faisal Shaikh in Khatron Ke Khiladi 13

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खूंखार स्टंट से भरे रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अब तक एक से बढ़कर एक स्टंट दिखाए गए। कभी कंटेस्टेंट्स के ऊपर कीड़े-मकौड़े फेंकर कर उन्हें टास्क दिया जाता है, तो कभी उन्हें ऊंचाई पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने होते हैं। शो में तीन चैलेंजर्स ने एंट्री ली है, जिसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी 13' में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैसल ने परफॉर्म किया वॉटर स्टंट

    दिव्यांका त्रिपाठी, फैसल शेख और हिना खान ने शो में चैलेंजर बनकर एंट्री ली। ये तीनों जहां कंटेस्टेंट्स को चैलेंज करते नजर आए, वहीं, इन्हें खुद भी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के टास्क का शिकार होना पड़ा। फैसल शेख ने शो से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें हाई लेवल का वॉटर स्टंट परफॉर्म करते देखा जा सकता है। टास्क परफॉर्मेंस पर फैसल ने रिएक्शन शेयर किया है।

    चैलेंजर बनकर फैसल ने दी कड़ी टक्कर

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की दुनिया का जाना माना नाम फैसल शेख पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी एडवेंचर्स साइड दिखा चुके हैं। इस बार के सीजन में वह चैलेंजर बनकर पहुंचे हैं। फैसल ने खुद के वॉटर स्टंट करते हुए वीडियो शेयर किया। इसे करना जितना खतरनाक था, उतना ही मजेदार भी। 

    फैसल ने कही ये बात

    वीडियो शेयर करते हुए फैसल ने लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी इसे वॉटर स्टंट के साथ उत्साह का अलग ही लेवल लेकर आया।' उन्होंने लोगों से उनके स्टंट परफॉर्मेंस का रिएक्शन कमेंट सेक्शन में लिखने को कहा।

    दरअसल, रोहित शेट्टी ने उन्हें पानी के अंदर जाकर कम से कम समय में ताले खोलने का टास्क दिया था। बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए चैलेंज ये था कि फैसल जितने टाइम में टास्क को पूरा करेंगे, बाकियों को उस टाइम लिमिट को बीट करना है। फैसल को वॉटर स्टंट परफॉर्म करते देख ऐश्वर्या शर्मा सहित बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत खराब होने लगी। फैसल ने टास्क को 2 मिनट 17 सेकंड में पूरा किया।