मदीना में 'मिस्टर फैजू' ने किया निकाह, बीवी के साथ शादी की तस्वीरें आईं सामने; लेडी लव पर टिकीं निगाहें
Mr. Faisu Wedding: फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू ने निकाह कर लिया है। उन्होंने मदीना से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

मिस्टर फैजू की शादी की तस्वीरें आईं सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू ने की शादी
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह
बीवी संग फैजू की शादी की तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ऐसी चर्चा हो रही थी कि फेमस डिजिटल क्रिएटर और खतरों के खिलाड़ी फेम फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू (Mr. Faisu) शादी करने वाले हैं। अब उनके निकाह की तस्वीरें सामने आ गई हैं।
दरअसल, युविका चौधरी के एक व्लॉग में एक वेडिंग कार्ड दिखाई दिया था जिसमें मिस्टर फैजू और तान्या का नाम सामने आया था। इसके बाद मिस्टर फैजू एक लड़की के साथ स्पॉट हुए थे। अब आखिरकार यूट्यूबर ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर निकाह की बात को पक्की कर दी है।
मिस्टर फैजू ने मदीना में किया निकाह
मिस्टर फैजू ने शनिवार को अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने अपनी पार्टनर से मदीना शरीफ (सऊदी अरब) में निकाह किया है। यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपनी बीवी के साथ नजर आ रहे हैं।

सफेद जोड़े में खूबसूरत लगीं दुल्हन
तस्वीरों में कपल मदीना शरीफ के सामने निकाह करते हुए दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ है। सफेद शेरवानी में दूल्हेराजा मिस्टर फैजू अच्छे लग रहे हैं। वहीं, सफेद लिबास में उनकी दुल्हन भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन पर लाल रंग का दुपट्टा जच रहा है। फैजू भी अपनी बीवी को देख उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे थे।
खुशी से फूले नहीं समा रहे फैजू
मिस्टर फैजू ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया"- कुरान 78:8। एक सपने के सच होने के लिए अल्लाह का शुक्र है। मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह और मेरे साथ मेरा पूरा परिवार। यह एक ऐसी नेमत है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
View this post on Instagram
फैजू ने आगे कहा, "जब हम साथ मिलकर इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो प्लीज हमें अपनी दुआओं में याद रखें। अल्लाह हमारी शादी को बेपनाह प्यार और बरकत से नवाजे। आमीन।"
यह भी पढ़ें- Mr Faisu की वजह से जन्नत जुबैर के हाथ से निकला ये बड़ा रियलिटी शो, मोटी रकम को एक्ट्रेस ने मार दी लात?
