अनिल कपूर '24' के अगले सीजन में ला रहे हैं नई कास्ट
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर अपने शो '24' के नए सीजन को प्रोड्यूस करने वाले हैं। इसका पहला सीजन सफल रहा था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। अगले सीजन को लेकर अनिल कपूर की इच्छा है कि दर्शकों को नए कास्ट मेंबर्स से रूबरू कराया जाए। अमेरिकन '24' का
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर अपने शो '24' के नए सीजन को प्रोड्यूस करने वाले हैं। इसका पहला सीजन सफल रहा था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। अगले सीजन को लेकर अनिल कपूर की इच्छा है कि दर्शकों को नए कास्ट मेंबर्स से रूबरू कराया जाए।
सूरज पंचोली ने कहा, जिया के बारे में करूंगा कम से कम बात
अमेरिकन '24' का देसी वर्जन इंडियन टीवी पर इसी नाम से शुरू हुआ था। इसमें शबाना आजमी, मंदिरा बेदी और टिस्का चोपड़ा ने काम किया था।
अनिल ने कहा, 'हमारे पास इस बार नई स्टार कास्ट होगी। इस बार कई लोग हमारे साथ होंगे।'
अनिल इस शो में एंटी टेररिस्ट यूनिट चीफ के तौर पर नजर आए थे। विदेशी शो का देसी वर्जन पेश करने के मामले पर अनिल ने कहा, 'इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आखिरकर सारा बिजनेस का खेल है। आपको अच्छी कहानी तो कहीं से भी मिल सकती है। इसलिए इसमें कोई बुराई नहीं है।'
उन्होंने कहा, 'कुछ लोग तमिल और तेलुगु से रीमेक बनाते हैं तो कुछ अंग्रेजी से। ऐसे में अगर आपको कहीं से कुछ अच्छा मिल रहा है तो आप वहां से उसे ले सकते हैं। आपको लेना चाहिए।'