विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वह भी क्लियर नहीं होगी...', Elvish Yadav की नई गर्लफ्रेंड पर ये क्या बोल गईं एक्स GF कीर्ति मेहरा

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 21 Aug 2023 10:26 PM (IST)

Elvish Yadav Ex Girlfriend Kirti Mehra जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी जीतने के बाद से ...और पढ़ें

एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने Elvish Yadav पर कही ये बात। Photo-Instagram
एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने Elvish Yadav पर कही ये बात। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Elvish Yadav Ex Girlfriend Kirti Mehra: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का इतिहास बदलने वाले एल्विश यादव जब से विनर बने हैं, तब से लाइमलाइट में हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीतने के बाद से ही एल्विश हेडलाइंस में छाए हुए हैं। हाल ही में, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने एल्विश की जीत और उनकी नई गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है।

कीर्ति मेहरा, एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। कीर्ति और एल्विश 6-7 सालों तक एक साथ थे। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी और तभी से वे डेटिंग करने लगे थे। हालांकि, डेढ़ साल पहले एल्विश का कीर्ति से ब्रेकअप हो गया था। जब एल्विश 'बिग बॉस ओटीटी 2' में गये तो कई बार उन्हें कीर्ति के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए सुना गया।

एल्विश ने नई गर्लफ्रेंड का किया था खुलासा

एल्विश यादव की लव लाइफ पर लोग बहुत कन्फ्यूज हो गये थे कि वह कीर्ति के बारे में बात कर रहे हैं या किसी और के बारे में। शो से निकलने के बाद एल्विश यादव ने साफ किया कि वह कीर्ति नहीं बल्कि किसी और के बारे में बात कर रहे थे। एल्विश ने कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड पंजाब से ताल्लुक रखती है और वह सोशल मीडिया पर नहीं है। अब कीर्ति ने एल्विश की नई गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है।

एल्विश यादव की नई गर्लफ्रेंड पर बोलीं कीर्ति

एल्विश यादव की नई गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कीर्ति मेहरा ने बताया कि वह खुद भी कन्फ्यूज थीं कि एल्विश किसके बारे में बात कर रहे हैं, क्योंकि वह कभी उनकी बात करते थे और कभी किसी और की। इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत में कीर्ति ने एल्विश की नई गर्लफ्रेंड के बारे में कहा,

"बिग बॉस में जाने के बाद मुझे पता चला कि उसने थोड़ी बातें मेरे बारे में की है और थोड़ी किसी और के बारे में की है और मुझे पता ही नहीं वो कौन है। मैं भी क्लियरिटी में नहीं थी और जो है वो भी कहीं न कहीं क्लियरिटी में नहीं है।"

क्या कीर्ति ने एल्विश को दिया था धोखा?

कीर्ति ने इसी इंटरव्यू में बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था कि उन्होंने एल्विश को धोखा दिया है। कीर्ति ने बताया कि उन्हें कुछ पता ही नहीं था। ब्रेकअप की भी कोई क्लियरिटी नहीं थी। जब एल्विश बिग बॉस में गया, तब उन्हें पता चला कि सब खत्म हो गया है।

कीर्ति ने ये भी कहा कि उन्हें खुशी है कि एल्विश जीत गया। उन्होंने एल्विश को वोट भी किया था। साथ ही उनके लिए वोटिंग भी मांगी थी।