Move to Jagran APP

एकता कपूर से लेकर हिना ख़ान तक, हर कोई कह रहा है 'गणपति बप्पा मोरया'

कुछ सितारें ऐसे भी हैं जिन्होंने भले ही अपने घर गणपति का आगमन न किया हो मगर दोस्तों के संग जमकर इस त्यौहार को मनाया है। देखिये तस्वीरें-

By Shikha SharmaEdited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2017 07:50 AM (IST)
एकता कपूर से लेकर हिना ख़ान तक, हर कोई कह रहा है 'गणपति बप्पा मोरया'
एकता कपूर से लेकर हिना ख़ान तक, हर कोई कह रहा है 'गणपति बप्पा मोरया'

मुंबई। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज़ तक इन दिनों सभी के ज़ुबान पर गणपति बप्पा मोरया का नारा लगा हुआ है। हर कोई इस गणेशोत्सव को ख़ूब धूमधाम से मना रहा है। ऐसे में हमारे टीवी सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले हैं। टीवी जगत के बहुत से सितारों ने अपने घर गणपति का आगमन किया है जहां अन्य सेलेब्स का आना जाना भी लगा हुआ है।

loksabha election banner

टीवी क्वीन कहलाए जाने वाली एकता कपूर से लेकर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा याने हिना ख़ान भी बप्पा की सेवा में लगी हुई हैं। कुछ सितारें ऐसे भी हैं जिन्होंने भले ही अपने घर गणपति का आगमन न किया हो मगर दोस्तों के संग जमकर इस त्यौहार को मनाया है। देखिये तस्वीरें- 

यह भी पढ़ें: टीवी की ये 'मॉम्स' रियल लाइफ में हैं काफी यंग, उम्र जानकार आप भी चौंक जाएंगे

एकता कपूर

प्रोड्यूसर एकता कपूर हर साल की तरह इस साल भी गणपति के उत्सव को अपने घर पर मना रही हैं। दर्शन के लिए अन्य सेलेब्स का आना-जाना भी इनके घर लगा हुआ है और इसकी तस्वीरें आपको एकता के सोशल अकाउंट पर भी दिख जाएंगी। वैसे, एकता इन दिनों वेब सीरीज़ पर अपना ध्यान केन्द्रित किये हुई हैं मगर उनके आने वाली फ़िल्मों में करीना कपूर ख़ान और सोनम कपूर स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' भी हैं।

हिना ख़ान 

शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हिना ख़ान ने भी अपने बॉयफ्रेंड और प्रोड्यूसर रॉकी जैसवाल के साथ गणपति का आशीर्वाद लिया। सुनने में आया है कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं मगर, अब तक हिना या रॉकी की तरफ़ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। हिना फ़िलहाल शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीज़न 8 में दिखाई दे रही हैं।

भारती सिंह 

कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह ने भी अपने मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया के साथ अपने घर गणपति का स्वागत किया। शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' के स्क्रिप्ट राइटर हर्ष के साथ भारती ने जनवरी में सगाई की थी और सुना है इस साल के अंत तक दोनों शादी भी कर लेंगे। 

दिव्यांका और विवेक दहिया

टीवी की दुनिया के सबसे प्यारे प्रेमी जोड़ों में से एक दिव्यांका और विवेक दहिया ने अपने वीकेंड को गणपति के साथ ही मनाया। दिव्यांका और विवेक अपने दोस्तों के घर आए गणपति के दर्शन के लिए पहुंचे, यह तस्वीर है रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर की-

शरद और कीर्ति केलकर 

गणपति बप्पा के साथ शरद केलकर और उनकी पत्नी कीर्ति केलकर की यह तस्वीर कितनी प्यारी है, है न? शरद जल्द ही संजय दत्त की फ़िल्म 'भूमि' में नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा उनके हाथों में अजय देवगन और इमरान हाशमी स्टारर 'बादशाहो' भी है।

मनीष पॉल

टीवी जगत के सबसे परफेक्ट होस्ट में से एक मनीष पॉल ने भी अपने घर बप्पा का स्वागत किया। मनीष ने हाल ही में मराठी फ़िल्म 'हृदयानंतर' में स्पेशल अपीयरेंस दिया था।

रोनित रॉय 

रोनित रॉय भी हर साल अपने घर गणपति की स्थापना करते हैं। सिर्फ़ टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी रोनित ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हाल ही में आपने उन्हें रितिक रोशन स्टारर 'क़ाबिल' और 'मशीन' फ़िल्म में नेगेटिव रोल में देखा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.