Move to Jagran APP

‘एक आदमी की ज़िंदगी खराब हो जाएगी...’ लड़की की मां और एकता कपूर की कथित बातचीत का ऑडियो लीक, यहां सुनें

EKta Kapoor and Alleged Victims Mother Audio Leaked टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के ऊपर दर्ज किए गए POCSO एक्ट के बाद इंडस्ट्री के कई नामी सितारे अभिनेता के सपोर्ट में उतर आए हैं। अभिनेता के ऊपर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ा का आरोप लगा है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 08:43 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 03:24 PM (IST)
‘एक आदमी की ज़िंदगी खराब हो जाएगी...’ लड़की की मां और एकता कपूर की कथित बातचीत का ऑडियो लीक, यहां सुनें
Photo credit - EKta Kapoor Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के ऊपर दर्ज किए गए POCSO एक्ट के बाद इंडस्ट्री के कई नामी सितारे अभिनेता के सपोर्ट में उतर आए हैं। पर्ल के ऊपर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ा का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीवीज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है।

loksabha election banner

इसी बीच एकता कपूर और लड़की की मां के बाच एक कथित बातचीत का ऑडियो सामने आया है जिसमें दोनों इस केस के बारे में डिस्कस करती सुनाई दे रही हैं। इस कथित ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि एकता कपूर मां से रिक्वेस्ट कर रही हैं कि पर्ल पर लगे आरोपों पर वो सबके सामने आकर बात करें, वो सामने आए हैं। वहीं लड़की की मां इस बात को एक्सेप्ट कर रही हैं कि वो मानती हैं कि पर्ल पर लगे आरोप झूठे हैं। एकता बार-बार बोल रही हैं कि इस सबमें उस बच्ची का नाम तो ऊछाला जा ही रहा है, लेकिन इन झूठे आरोपों की वजह से पर्ल की ज़िंदगी खराब हो जाएगी। सुनें एकता और लड़की की मां की पूरी बातचीत।

 

View this post on Instagram

A post shared by Khatron Ke Khiladi 11 (@khatronkekhiladi11_updates)

एकता ने लिखा था पोस्ट...

पर्ल वी पुरी पर आरोपों के बाद एकता ने उनके समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पर्ल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'क्या मैं एक चाइल्ड मोलेस्टर को सपोर्ट करूंगी...या किसी भी अन्य तरह के मोलेस्टर को सपोर्ट करूंगी? लेकिन मैंने पिछली रात से अभी तक इंसानों को गिरते हुए देखा है। इंसानियत इतनी नीचे कैसे गिर सकती है? कैसे जो लोग आपस में एक दूसरे से परेशान हैं, किसी तीसरे को अपने मामले में घसीट सकते हैं? कैसे एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है? बच्ची की मां के साथ ढेरों कॉल्स पर बात करने के बाद उसने साफ कहा है कि पर्ल का इसमें कोई हाथ नहीं है। यह उसका पति है जो बेटी को अपने पास रखने के लिए कहानियां बना रहा है। वो यह साबित करना चाहता है कि एक सेट पर काम करने वाली कामकाजी मां अपने बच्चे का ध्यान नहीं रख सकती। अगर यह बात सच है तो यह बेहद गलत है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

आपको बता दें कि आज पर्ल वी पुरी का कोविड टेस्ट किया जाएगा अगर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती हैं तो उन्हें ठाणे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Disclaimer : एकता कपूर और लड़की की मां की कथित बातचीत का ये ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जागरण इस ऑडियो की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.