Fresh Pairs: तो इनके साथ कर रही हैं दृष्टि धामी अपना कमबैक, इन एक्ट्रेस को भी मिले नए जोड़ीदार
नई जोड़ियों को नई कहानी के साथ देखने का समय आ गया है। टीवी इंडस्ट्री में आ रहे इस नए बदलाव को आप बहुत पसंद करेंगे।
मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नयापन ही है जो दर्शकों को सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। नई कहानी, नए लोग, और नया अंदाज़ भी लोगों को अट्रैक्ट करता हैं। वैसे, गुडन्यूज़ यह है कि छोटे पर्दे पर जल्द ही आपको नई और फ्रेश जोड़ियां दिखाई देने वाली हैं। ये वो जोड़ियां हैं जो इससे पहले कभी साथ दिखाई नहीं दीं।
सबसे पहले बात करते हैं टीवी इंडस्ट्री की मधुबाला से। जी हां, हम बात कर रहे हैं द्रष्टि धामी की जो जल्द ही कलर्स के शो 'बावरे नैन' से अपना कमबैक करने वाली हैं। द्रष्टि ने शो 'मधुबाला' में अपने अभिनय से सभी को बहुत इम्रेस किया था। इस शो के बाद वो 'एक था राजा एक थी रानी' और 'परदेस में हैं मेरा दिल' में नज़र आई थी। ताज्जुब की बात है कि द्रष्टि के ये दोनों ही शो कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए। खैर, बात करते हैं द्रष्टि के नए शो 'बावरे नैन' की जिसमें द्रष्टि शो 'मेरी आशिक़ी तुमसे ही' के एक्टर शक्ति अरोरा के साथ नज़र आएंगी। शक्ति एक बेहतरीन अभिनेता है और लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। द्रष्टि और शक्ति को एक साथ देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा को ठीक होने के लिए समय चाहिए, जल्द ही नया कुछ लायेंगे
दूसरी फ्रेश जोड़ी है पूजा गौर और मुकुल देव की। आपको बता दें कि मुकुल और पूजा सलमान ख़ान द्वारा प्रोड्यूस होने वाले शो में पुलिस के किरदार में दिखाई देंगे। पूजा पिछली बार शो 'प्यार तूने क्या किया' में दिखाई दी थीं, वहीं मुकुल को आप शो '21 सरफ़रोश: सारागढ़ी 1897' में देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अली असगर के बयान पर आया कपिल की टीम से ये जवाब
पॉपुलर शो 'नागिन 3' में रोमांस का तड़का लगाते हुए नज़र आने वाले हैं सुरभि ज्योति और पर्ल वि पूरी। शो 'बद्तमीज़ दिल' में रॉकस्टार की भूमिका निभाने वाले पर्ल को लोगों ने बहुत पसंद किया था। यह बात अलग है कि शो महज़ दो महीनों में बंद हो गया था। इसके बाद पर्ल शो 'मेरी सासू मां' और 'नागार्जुन' में भी नज़र आए थे मगर ये शोज भी कुछ ही महीनों के मेहमान थे। दूसरी तरफ सुरभि ने शो 'क़बूल है' के बाद लम्बा ब्रेक लेकर शो 'कोई लौट के आया है' किया था लेकिन बेहद कम टीआरपी की वजह से यह शो जल्द ही ख़त्म हो गया। 'नागिन 3' सुरभि और पर्ल दोनों के ही करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।