Move to Jagran APP

लॉकडाउन के बाद घटी दूरदर्शन की लोकप्रियता? टॉप 5 में जानिए कहां हैं डीडी के शोज़

Doordarshan ग्रामीण दर्शकों ने डीडी नेशनल को पांचवें पायदान पर पहुंचा दिया है। यहां पहले चारों स्थानों पर दंगल बिग मैजिक स्टार प्लस और सोनी सब ने इसी क्रम में कब्ज़ा किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 08:37 AM (IST)
लॉकडाउन के बाद घटी दूरदर्शन की लोकप्रियता? टॉप 5 में जानिए कहां हैं डीडी के शोज़
लॉकडाउन के बाद घटी दूरदर्शन की लोकप्रियता? टॉप 5 में जानिए कहां हैं डीडी के शोज़

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन का जब एलान किया गया था, दूरदर्शन ने अपने चैनलों पर रामायण, महाभारत, उत्तर रामायण और विष्णु पुराण जैसे धार्मिक शोज़ का पुन: प्रसारण शुरू किया था। उस वक़्त दूरदर्शन के शोज़ ने पूरी टीआरपी लिस्ट पर अपना कब्ज़ा कर लिया था। दूरदर्शन कई हफ़्ते तक नंबर वन चैनल बना रहा और इसके शो टॉप 5 में शामिल रहे। मगर, जैसे-जैसे देश में लॉकडाउन का असर कम हो रहा है, दूरदर्शन के शोज़ की लोकप्रियता भी कम होती दिख रही है। 

loksabha election banner

BARC ने 22वें हफ़्ते (30 मई-5 जून) की जो टीआरपी लिस्ट जारी की है, उसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के दर्शकों का मिज़ाज एक बार फिर बदलने लगा है। यहां टॉप 5 में से चार स्थानों पर दंगल चैनल के शोज़ हैं, जबकि डीडी नेशनल का धारावाहिक श्रीकृष्णा चौथे स्थान पर आ गया है। दंगल के जिन शोज़ ने टॉप 5 में जगह बनायी है, उनमें बाबा ऐसो वर ढूंढो पहले, महिमा शनिदेव की दूसरे, रामायण तीसरे और रक्त सम्बंध पांचवें स्थान पर रहा। 

शहरी क्षेत्र के दर्शकों के बीच डीडी नेशनल के शो श्रीकृष्णा की लोकप्रियता बनी हुई है। यहां टॉप 5 शोज़ में यह धारावाहिक पहले स्थान पर रहा। दूसरे, तीसरे और चौथे स्थानों पर स्टार प्लस के शोज़ महाभारत, देवों के देव महादेव और रामायण रहे। जबकि पांचवें स्थान पर दंगल चैनल का शो बाबा ऐसो वर ढूंढो रहा। 

अब अगर दोनों क्षेत्रों के दर्शकों की पसंद की संयुक्त लिस्ट देखें तो पहले स्थान पर दंगल चैनल का शो बाबा ऐसो वर ढूंढो है। दूसरे पर डीडी नेशनल का शो श्रीकृष्णा, तीसरे पर दंगल का शो महिमा शनिदेव की, चौथे पर स्टार प्लस का महाभारत और पांचवें स्थान पर दंगल का ही शो रामायण है। 

यह तो रही शोज़ की स्थिति अब अगर टॉप 5 चैनलों की स्थिति देखें तो शहरी दर्शकों के बीच सबसे अधिक देखा जाना वाला चैनल स्टार प्लस बना है। वहीं, सोनी सब, दंगल, कलर्स और स्टार उत्सव  दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थानों पर हैं। वहीं, ग्रामीण दर्शकों ने डीडी नेशनल को पांचवें पायदान पर पहुंचा दिया है। यहां पहले चारों स्थानों पर दंगल, बिग मैजिक, स्टार प्लस और सोनी सब ने इसी क्रम में कब्ज़ा किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.