Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटली में पासपोर्ट चोरी होने के बाद भारत लौटे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, घटना पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 12:38 PM (IST)

    इटली में पासपोर्ट चोरी होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया आखिरकार घर लौट आए हैं। भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों की मदद से दोनों ने अपने इमरजेंसी पासपोर्ट हासिल किए और मंगलवार को भारत लौट पाए। दिव्यांका और विवेक अपनी यूरोप में ट्रिप एंजॉय कर रहे थे तभी उनके पासपोर्ट इटली के फ्लोरेंट में चोरी हो गए थे।

    Hero Image
    भारत लौटे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद आखिरकार घर लौट आए हैं। हाल ही में इटली में वेकेशन के दौरान दोनों का पासपोर्ट चोरी हो गया था, जिसके बाद कपल को काफी परेशान होना पड़ा, लेकिन इंडियन एंबेसी की मदद से दिव्यांका और विवेक की घर वापसी संभव हो पाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, मंगलवार सुबह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी घर वापसी पर बात की और कहा कि अब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली है।

    दिव्यांका ने ली चैन की सांस

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जब मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तो बाहर खड़े पैपराजी से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने कैमरे के लिए पोज किया और खुश नजर आए। इस दौरान बात करते हुए दिव्यांका ने  कहा, "घर आकर हमें सुकून ही मिलता है। मैं वाकई इस वक्त का बेसब्री से इंतजार कर रही थी कि घर जल्दी से जल्दी पहुंचे और चैन की सांस लें।" चोरी की घटना बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा, "बहुत लंबी कहानी है। लंबी वाली गुफ्तगू करेंगे।"

    यह भी पढ़ें- यूरोप में लूटपाट के बाद Divyanka Tripathi और विवेक दहिया को मिली मदद, इंडियन एंबेसी ने 'घर वापसी' की आसान

    वेकेशन के दौरान हुई घटना

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया वेकेशन मनाने यूरोप गए थे। इटली के फ्लोरेंस में घूमने के दौरान उनका सामान चोरी हो गया था। जिससे उनके फैंस और परिवार वाले चिंता में पड़ गए थे। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई और भारतीय दूतावास से मदद की अपील की। इंडियन एंबेसी ने उन्हें इमरजेंसी पासपोर्ट मुहैया करवाया, जिसके बाद दिव्यांका और विवेक अपने देश भारत लौट पाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    कांच तोड़कर कार में हुई चोरी

    पिछले हफ्ते बुधवार दोपहर को दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को को इटली में लूट लिया गया था। कपल लंच करने गया था और उनकी कार रिसॉर्ट में पार्क की गई थी, जहां उन्हें चेक इन करना था। विवेक और दिव्यांका जब खाना खाकर वापस लौटे, तो देखा कि उनकी कार का शीशा तोड़कर गाड़ी के अंदर चोरी की गई थी। 

    यह भी पढ़ें- इटली में लाखों का सामान चोरी होने पर Divyanka Tripathi ने किया पोस्ट, कहा- 'इतना कुछ खोने के बाद...'